Hanuman Chalisa

राजस्थान में Corona से एक और मौत, 213 नए मामले आए सामने

Webdunia
रविवार, 17 मई 2020 (00:16 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हुई है जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 126 हो गई है। इस बीच 213 नए मामले सामने आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 4960 हो गई है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर में एक और संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है। इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 126 हो गई है।

केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 64 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

इस बीच राज्य में शनिवार रात नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 213 नए मामले सामने आए। राज्य में लगातार चौथे दिन, एक ही दिन में 200 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।

शनिवार को जयपुर में 131, डूंगरपुर में 27, सिरोही में दस, उदयपुर में नौ, अजमेर, जोधपुर व भीलवाड़ा में सात-सात, नागौर व टोंक में तीन-तीन नए मामले शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि जयपुर में नए मामलों में जिला जेल में सामने आए 119 मामले भी हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

पुलिसकर्मियों के लिए गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा: बच्चों की पढ़ाई के लिए 15 लाख का लोन, 2 से अधिक बच्चों वाले परिवारों को भी राहत!

डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया ईरान से शांति समझौता! सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक बेनतीजा

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

मुंबई वालों को महंगाई का डबल झटका: 2 रुपए महंगी हुई CNG, बढ़े PNG के दाम

पेट के लिए मौसम की मार सहने पर मजबूर भारत के 'गिग वर्कर्स'

अगला लेख