Hanuman Chalisa

सेना ने Corona virus के खिलाफ लोगों की मदद का किया अभियान शुरू

Webdunia
मंगलवार, 31 मार्च 2020 (14:59 IST)
जम्मू। सेना ने जम्मू-कश्मीर के दूरदराज के एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों तक पहुंचने और कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में उन्हें शिक्षित करने और उनकी सहायता करने के लिए एक बहुपक्षीय अभियान शुरू किया है। इस अभियान का शीर्षक 'संयुक्त रूप से हम कोरोना का अंत करेंगे' है। इस अभियान के तहत हाथ धोने की सुविधा करने के अलावा पर्चे, मास्क, सैनिटाइजर और राशन का भी वितरण किया जाएगा।
ALSO READ: कश्मीर में कोरोना के खिलाफ सेना ने चलाया ऑपरेशन 'तलाश'
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में दूरदराज के क्षेत्रों समेत विभिन्न स्थानों पर लोगों को शिक्षित करने और उनकी मदद करने के लिए एक बहुपक्षीय अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में हम कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रशासन की मदद करने और कई सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए सामने आए हैं।
ALSO READ: भारतीय सेना के डॉक्टर और JCO कोरोना वायरस से संक्रमित, दोनों को क्वारंटाइन में भेजा
सेना के जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा), लेफ्टिनेंट कर्नल देवेन्द्र आनंद ने बताया कि सभी को सूचित किया गया है कि अगले महीने यात्रा से लौटने वाले सभी लोगों को कम से कम 3 सप्ताह के लिए खुद को पृथक कर लेना चाहिए। सेना के इस कदम की स्थानीय लोगों ने सराहना करते बताया कि सेना ने पुंछ, राजौरी, रियासी, रामबन और डोडा जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में मास्क, साबुन और सैनिटाइजर का वितरण किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

कांग्रेस ने चिंटू चौकसे को इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पद हटाया, सोनिला मिमरोट को मिली जिम्मेदारी

WhatsApp के नए प्रमुख बने CRED के संस्थापक कुणाल शाह, Meta ने किया बड़ा नेतृत्व परिवर्तन

निपुण भारत मिशन को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार, मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का दूसरा चरण शुरू

पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, बदली होम स्टे नीति

शिक्षा में नवाचार करने वाले अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, योगी सरकार ने शुरू की चयन प्रक्रिया

अगला लेख