लॉकडाउन में पत्रकार अर्नब गोस्वामी पर हमला

Webdunia
गुरुवार, 23 अप्रैल 2020 (08:40 IST)
मुंबई। लॉकडाउन में स्टूडियों से घर लौट रहे पत्रकार अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर 2 अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। दोनों सुरक्षित है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

अर्णब के अनुसार यह हमला उस समय हुआ, जब वह देर रात स्टूडियो से घर लौट रहे थे। अर्णब और उनकी पत्नी सोनिया गोस्वामी इस हमले में बाल-बाल बच गए हैं। पुलिस ने इस संबंध मामला दर्ज कर लिया है।

यह हमला गणपतराव कदम मार्ग पर अर्नब के घर से महज 500 मीटर की दूर पर किया गया। शिकायत के मुताबिक, हमलावर अर्नब की गाड़ी के आगे आए। कार के शीशे को तोड़ने की कोशिश की जब वे कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने कार पर स्याही फेंक दी। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

हमले के बाद पोस्ट किए गए एक वीडियो में गोस्वामी ने कहा कि उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बताया कि हमलावर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। इसकी पुलिस या युवा कांग्रेस की ओर से पुष्टि नहीं की गई।
 
पालघर में दो साधुओं सहित तीन लोगों की हत्या के मुद्दे पर चर्चा के दौरान सोनिया गांधी पर केंद्रित गोस्वामी की टिप्पणियों को लेकर उन्हें तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
 
मुख्यमंत्रियों सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने रिपब्लिक टीवी के मालिक एवं मुख्य संपादक गोस्वामी की आलोचना की है।
 
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि यह ‘‘अत्यंत शर्मनाक है कि प्रधानमंत्री और भाजपा इस तरह के टीवी प्रस्तोताओं की सराहना करते हैं।’’


सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख