Hanuman Chalisa

केंद्र से नाराज केजरीवाल, वैक्सीनेशन को लेकर साधा निशाना

Webdunia
बुधवार, 26 मई 2021 (17:25 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के खिलाफ टीकाकरण चल रहा है, लेकिन कई राज्य केंद्र से वैक्सीन की कमी की शिकायत कर रहे हैं। राज्यों और केंद्र के बीच वैक्सीन को लेकर तकरार जारी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है।

केजरीवाल ने कहा है कि वैक्सीन की खरीदारी का फैसला राज्यों पर छोड़ना गलत है। उन्होंने केंद्र पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि कल अगर पाकिस्तान के साथ युद्ध हुआ तो केंद्र सरकार यह कह देगी दिल्ली ने अपना परमाणु बम बनाया क्या, उत्तरप्रदेश ने अपना टैंक बनाया क्या।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र को युद्ध स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाना होगा, नहीं तो काम नहीं चलेगा। यह तो ऐसा हो गया जैसे मानों कल पाकिस्तान ने भारत में युद्ध छेड़ दिया और केंद्र सरकार कहती है कि दिल्ली वालो ने परमाणु बम बनाया क्या, उत्तरप्रदेश वालों ने टैंक खरीदा क्या। अगर युद्ध के समय केंद्र राज्यों से कह दे कि अपना-अपना सब संभाल लेना। ऐसे नहीं होगा, केंद्र सरकार की जिम्मेदारी वैक्सीन खरीदने और आपूर्ति करने की है।
 
उन्होंने कहा कि कहा कि स्पुतनिक वी के विनिर्माता दिल्ली को इस रूसी कोविड निरोधी टीके की आपूर्ति करने के लिए राजी हो गए हैं लेकिन टीके की कितनी खुराक मिलेंगी यह अभी तय नहीं हुआ है। केजरीवाल ने यह भी बताया कि दिल्ली में ब्लैक फंगस के करीब 620 मामले हैं और इसके उपचार में इस्तेमाल होने वाले एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की यहां पर कमी है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पूतनिक वी के विनिर्माताओं के साथ बातचीत चल रही है लेकिन टीके की कितनी खुराकें मिलेंगी इस बारे में अभी कुछ तय नहीं हुआ है। हमारे अधिकारियों और टीका उत्पादकों के प्रतिनिधियों के बीच मंगलवार को भी मुलाकात हुई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

क्या अरुणाचल में चीन ने बना लिया कैंप? घुसपैठ की खबरों पर भारतीय सेना का बड़ा बयान

हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल जीवन मिशन की होगी जमीनी मॉनिटरिंग

क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसे मिलेगा मौका और किसकी होगी छुट्‍टी, किसका बदलेगा विभाग

ओबीसी युवाओं को डिजिटल ताकत दे रही योगी सरकार, ओ लेवल-सीसीसी प्रशिक्षण बना सहारा

अगला लेख