Festival Posters

दिल्ली के लिए सभी राज्यों से CM केजरीवाल ने मांगी मदद, ऑक्सीजन के लिए लिखा पत्र

Webdunia
शनिवार, 24 अप्रैल 2021 (20:02 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को अन्य राज्यों के अपने समकक्षों को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजधानी को ऑक्सीजन की आपूर्ति किए जाने का अनुरोध किया। साथ ही कहा कि कोविड-19 का प्रकोप ऐसा है कि सभी उपलब्ध संसाधन अपर्याप्त साबित हो रहे हैं।
ALSO READ: इस देश में मिला अब तक का सबसे घातक Coronavirus स्ट्रेन
दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते 20 मरीजों की मौत होने के बाद केजरीवाल ने ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए अनुरोध किया है। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के अस्पतालों को ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ रहा है।
 
केजरीवाल ने शाम को ट्वीट कर कहा कि मैं सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह कर रहा हूं कि यदि उनके पास अतिरिक्त ऑक्सीजन है तो उसे उपलब्ध कराएं। हालांकि, केंद्र सरकार भी हमारी सहायता कर रही है लेकिन कोविड-19 का प्रकोप ऐसा है कि उपलब्ध संसाधन अपर्याप्त साबित हो रहे हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि ऑक्सीजन की आपूर्ति का इंतजार करने के दौरान जयपुर गोल्डन अस्पताल में मरीजों की मौत हो गई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?

क्यों फीका पड़ा तेजस्वी यादव का 'तेज'? तेज प्रताप का चौंकाने वाला हाल और RJD-कांग्रेस की हार के कारण?

सभी देखें

नवीनतम

बुद्ध के 'विहार' से नीतीश-मोदी के वर्तमान बिहार तक : विकास की खोज में एक राज्य

बिहार में भाजपा से ज्यादा वोट हासिल कर भी कैसे हार गई आरजेडी, SIR- EC पर फोड़ा ठीकरा

चुनाव जीतते ही एक्शन में भाजपा, आरके सिंह पर गिरी गाज

Srinagar Blast : पुलिस स्टेशन के पास धमाके से कई घर क्षतिग्रस्त, करोड़ों का नुकसान

मध्यप्रदेश भाजपा ने 13 संभाग प्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारी, SIR का जिम्मा पहली चुनौती

अगला लेख