Corona vaccine: ऑस्ट्रेलिया ने चौथे डोज को दी मंजूरी, 4 अप्रैल से होगी शुरुआत

Webdunia
शुक्रवार, 25 मार्च 2022 (13:04 IST)
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने शारीरिक रूप से अधिक कमजोर लोगों के लिए कोविड-19 वैक्सीन की चौथी डोज को मंजूरी दे दी है। यह यहां के निवासियों को आगामी सर्दियों के मौसम तक उपलब्ध कराई जाएगी।

ALSO READ: Coronavirus: पहले दिन 3 लाख से अधिक बच्चों ने ली वैक्सीन टीके की खुराक
 
ऑस्ट्रेलियन टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्युनाइजेशन (एटीएजीआई) ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर 65 से अधिक उम्र के बुजुर्गों, 50 से अधिक उम्र के नागरिकों, विकलांगता सेवाओं के तहत आने वाले और 16 साल से अधिक उम्र के उन सभी लोगों के लिए दूसरी बूस्टर वैक्सीन की सिफारिश की है जिनकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर है।
 
स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने कहा कि सर्दियों के मौसम के दौरान कोरोनावायरस के मामलों में उछाल देखे जाने की संभावना है और इसीलिए चौथी खुराक को मंजूरी देना एक महत्वपूर्ण कदम था। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि यहां दवाई की दुकानों, कॉमनवेल्थ क्लिनिकों, सामान्य स्वास्थ्य केंद्रों और स्वदेशी चिकित्सा क्लिनिकों में 4 अप्रैल से वैक्सीन की चौथी डोज देना शुरू कर दिया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि अगर किसी ने पहला बूस्टर डोज ले लिया है तो उसे दूसरे बूस्टर डोज के लिए 4 से 6 महीने का अंतराल रखना होगा और वैक्सीन लेने से पहले चिकित्सक की सलाह भी लेनी होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख