Hanuman Chalisa

भारत को ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और पीपीई भेजेगा ऑस्ट्रेलिया

Webdunia
सोमवार, 26 अप्रैल 2021 (16:45 IST)
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया कोविड-19 के मामलों में ताजा उछाल से जूझ रहे भारत को तत्काल सहायता के रूप में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) भेजेगा। स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने सोमवार को यह बात कही। ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन समाचार चैनल ने हंट के हवाले से कहा कि संघीय सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि वह मदद के लिए क्या भेज सकती है?

ALSO READ: घुटनों पर 'सरकार', ऑक्सीजन देने वाली कंपनी के सामने हाथ जोड़कर बैठ गए मंत्री जी...
 
संघीय स्वास्थ्य मंत्री हंट ने कहा कि भारत वास्तव में ऑक्सीजन की समस्या से जूझ रहा है। हम राष्ट्रीय चिकित्सा भंडार से मदद कर सकते हैं, लेकिन वे मुख्य रूप से ऑक्सीजन आपूर्ति के संबंध में सहायता मांग रहे हैं। हम इस मामले में विशेष रूप से राज्यों के साथ बात कर रहे हैं। 

ALSO READ: नागपुर स्‍टेशन पर संतरे बेचते थे प्‍यारे लाल, आज बांट दी 85 लाख की ऑक्सीजन, आईआईएम में पढ़ाई जाती है उनकी ‘सक्‍सेस स्‍टोरी’
 
खबर के अनुसार संघीय सरकार ने तत्काल सहायता पैकेज के तहत भारत को ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण भेजने की भी पुष्टि की है जिसकी घोषणा मंगलवार को की जानी है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया टीके नहीं भेजेगा।



हंट ने कहा कि हम उस मोर्चे पर मजबूत स्थिति में हैं, क्योंकि फिलहाल हमें उनकी जरूरत नहीं है। फिर भी हम स्टॉक रखेंगे। लेकिन अगर हो सकेगा तो सहायता के तौर पर (उन्हें दान किया जाएगा)।  भारत को कोई सहायता देने और ऑस्ट्रेलिया में संक्रमण फैलने के खतरे को कम करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जाने के मामलों पर चर्चा के लिए मंगलवार को कैबिनेट की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक होगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, हॉकी में गोल्ड जीतने वालों को ₹3 लाख, ब्रॉन्ज विजेताओं को ₹1 लाख मिलेगा

Ayodhya Ram Temple donation scam case: सभी 8 आरोपी 29 जून तक पुलिस रिमांड पर, 79.85 लाख रुपए बरामद

CM योगी : मुख्यमंत्री फंड से हर साल ₹1200–1500 करोड़ का इलाज, गोरखपुर को मिली सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की सौगात

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी ने ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : CM योगी

अगला लेख