Janta Curfew के दौरान दिल्ली में सुबह 7 से रात 10 बजे तक नहीं चलेंगे ऑटो रिक्शा, टैक्सी

Webdunia
शनिवार, 21 मार्च 2020 (17:29 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस फैलने के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘जनता’ कर्फ्यू के आह्वान का समर्थन करते हुए कई परिवहन संघ ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में ऑटो रिक्शा और टैक्सी नहीं चलाने का निर्णय लिया है।
 
दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ, दिल्ली प्रदेश टैक्सी संघ, दिल्ली ऑटो टैक्सी परिवहन कांग्रेस संघ और दिल्ली टैक्सी पर्यटक परिवहन संघ ने रविवार को सुबह 7 से रात 10 बजे तक कर्फ्यू में भाग लेने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे कोरोना वायरस से उपजी महामारी के खिलाफ लड़ाई में सहायता मिलेगी।
 
मोदी ने ट्वीट किया कि इस कदम से कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई को नई ताकत मिलेगी। दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ के महासचिव राजेंद्र सोनी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सभी संघ कर्फ्यू में हिस्सा लेंगे।
 
सोनी ने कहा कि हमने दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ और दिल्ली प्रदेश टैक्सी संघ समेत अपने सभी सदस्यों से रविवार को अपने वाहन बाहर न निकालने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि विषाणु के संक्रमण को फैलने से रोकना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और लोगों को इस बाबत सरकार के प्रयास में योगदान देना चाहिए।
 
दिल्ली टैक्सी पर्यटक परिवहन संघ के अध्यक्ष संजय सम्राट ने कहा कि उनका संघ कर्फ्यू का स्वागत करता है क्योंकि इससे विषाणु को फैलने से रोकने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू को 31 मार्च तक बढ़ा देना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सोना हुआ रिकॉर्ड तोड़ महंगा, कीमत 85,000 के पार, चांदी के दाम भी बढ़े

पैसा लो और स्वीडन से जाओ, प्रवासियों को दिए जाएंगे 34000 डॉलर

महाकुम्भ में अघोरी बाबा को मिली रशियन, अनोखी प्रेम कहानी को देख क्या कह रहे हैं लोग

Maha Kumbh 2025 : भगदड़ में हजारों लोग मारे गए, डेड बॉडी पानी में डाल दी, क्या महाकुंभ का सच छुपा रही है सरकार

ग्लोबल फायर इंडेक्स की लिस्ट जारी, पाकिस्तान को बड़ा झटका, जानिए कहां है भारत?

सभी देखें

नवीनतम

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी, कहा, मार दो, पहले ही श्राद्ध तर्पण कर दिया

भारत ने 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र के नियमित बजट में 3.764 करोड़ डॉलर का किया भुगतान

PMJAY-MA योजना बनी कैंसर मरीजों के लिए वरदान, 6 सालों में 2 लाख कैंसर मरीज़ों का निःशुल्क उपचार

भारत के खिलाफ ट्रंप बड़ा एक्शन, अवैध प्रवासियों से भरी पहली फ्लाइट भारत भेजी

12 फरवरी को अमेरिका जाएंगे PM मोदी, व्हाइट हाउस में खुद डिनर होस्ट करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

अगला लेख