Hanuman Chalisa

शंघाई में सबसे बड़ा ‘लॉकडाउन’, जानवरों के लिए भी लगीं ‘पाबंदियां’

Webdunia
मंगलवार, 29 मार्च 2022 (17:33 IST)
बीजिंग, चीन में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शंघाई ने शहर के पूर्वी हिस्से में रहने वाले लोगों के लिए लॉकडाउन प्रतिबंधों को और कठोर करते हुए सभी निवासियों के अपने घरों से निकलने पर रोक लगा दी है। यहां तक ​​​​कि उनके पालतू कुत्तों को चलने पर भी पाबंदी है।

स्थानीय प्रशासन द्वारा यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जबकि शहर में दैनिक कोविड -19 संक्रमण मंगलवार को रिकॉर्ड 4,477 तक पहुंच गया।

पुडोंग जिले के सभी निवासी, कई कुलीन वित्तीय संस्थानों और शंघाई स्टॉक एक्सचेंज के कार्यालय, अपने ऑफिसों तक ही सीमित रहेंगे और सिर्फ कोविड टेस्टिंग कराने की स्थिति में ही इन सभी को बाहर निकलने की इजाजत मिलेगी।

ब्लूमबर्ग न्यूज ने आवासीय परिसरों में रहने वाले लोगों के द्वारा जारी बयान के आधार पर यह जानकारी दी।
शंघाई नगर स्वास्थ्य आयोग के एक अधिकारी वू कियान्यु ने मंगलवार को एक ब्रीफिंग के दौरान कहा कि निवासियों को संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए अपने आवासीय परिसर के गलियारे, गैरेज या खुले क्षेत्रों में नहीं चलना चाहिए। उन्होंने बताया कि ये पाबंदियां पालतू जानवरों के लिए भी हैं।

चीन के शंघाई में कोविड-19 के मामलों का पता लगाने के लिए व्यापक पैमाने पर जांच करने के वास्ते सोमवार से दो साल में लगाया गया सबसे बड़ा लॉकडाउन शुरू हो गया। चीन की आर्थिक राजधानी और 2.6 करोड़ की आबादी वाले सबसे बड़े शहर शंघाई ने इससे पूर्व कोविड के मामले आने पर सीमित लॉकडाउन लगाया था जिनमें रिहायशी परिसरों और कार्य स्थलों को बंद किया गया था।

स्थानीय सरकार के अनुसार, शंघाई के वित्तीय केन्द्र पुडोंग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों को सोमवार तड़के से शुक्रवार तक बंद रखा जाएगा और शहर में व्यापक स्तर पर कोविड-19 संबंधी जांच की जा रही है।

लॉकडाउन के दूसरे चरण में हुआंगपू नदी के पश्चिमी इलाकों में शुक्रवार से पांच दिवसीय लॉकडाउन रहेगा। स्थानीय लोगों को घर पर ही रहना होगा। कार्यालय तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे और सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी निलंबित रहेंगी। पहले ही, 2.6 करोड़ की आबादी वाले शहर के भीतर कई गतिविधियों पर रोक लगा दी गई थी। शंघाई डिज़्नी पार्क भी बंद कर दिया गया है। मीडिया की खबरों के मुताबिक, वाहन निर्माता टेस्ला ने भी शंघाई संयंत्र में उत्पादन बंद कर दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख