Hanuman Chalisa

COVID-19 in Bihar : बिहार में संक्रमितों की संख्‍या हुई 1,90,123, Corona से 1 और व्यक्ति की मौत

Webdunia
बुधवार, 7 अक्टूबर 2020 (00:58 IST)
पटना। बिहार में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद कोविड-19 से मरने वालों की संख्या मंगलवार को 925 पहुंच गई, जबकि राज्य में इस रोग से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढकर 1,90,123 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस संक्रमण से पूर्वी चंपारण जिले में एक मरीज की मौत हो जाने के साथ प्रदेश में इस रोग से मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 925 हो गई।

बिहार में सोमवार अपराह्न चार बजे से मंगलवार चार बजे तक कोरोनावायरस संक्रमण के 1265 नए मामले सामने आने के साथ प्रदेश में अब तक इस रोग के मामले बढ़कर 1,90,123 हो गए हैं। बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,04,131 नमूनों की जांच की गई और कोरोनावायरस संक्रमित 1255 मरीज ठीक हुए।

बिहार में अब तक 78,93,739 नमूनों की जांच की गई है। राज्य में अब तक 1,77,929 मरीज ठीक हुए हैं। बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के इलाजरत मरीजों की संख्या 11,268 है और ठीक होने की दर 93.59 प्रतिशत है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन पर लगे आरोपों को भाजपा ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षड्यंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप

एसआईटी ने की अग्निकांड स्थल की पड़ताल, घायलों से भी मिला जांच दल

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

अखिलेश यादव ने किया CM मोहन यादव का बचाव, कहा- भाजपा के निशाने पर तीन मुख्‍यमंत्री

अगला लेख