Publish Date: Thu, 08 Oct 2020 (08:17 IST)
Updated Date: Thu, 08 Oct 2020 (08:20 IST)
पटना। बिहार में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 2 और व्यक्तियों की मौत हो जाने से बुधवार को इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बुधवार को 927 पहुंच गई, जबकि संक्रमण के 1304 नए मामले सामने आने से राज्य में अब तक संक्रमितों की संख्या बढकर 1,91,427 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस संक्रमण से पटना एवं वैशाली जिले में एक-एक मरीज की मौत हो जाने के साथ बिहार में इस रोग से मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 927 हो गई।
कोरोनावायरस संक्रमण के 1304 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में इस रोग के मामले बढ़कर 1,91,427 हो गए हैं। बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,01,855 नमूनों की जांच की गई। इस अवधि में इस महामारी के 1422 मरीज ठीक हुए।
बिहार में अब तक 79,95,594 नमूनों की जांच की गई है। अब तक कुल 1,79,351 मरीज ठीक हुए हैं। बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 11,148 है और कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 93.69 प्रतिशत है।(भाषा)