Biodata Maker

Corona को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर करारा हमला, कहा- देश में झलक रहा गांधी परिवार का 'शर्मनाक घमंड'...

Webdunia
बुधवार, 21 अप्रैल 2021 (23:30 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी के प्रबंधन को लेकर कांग्रेस की आलोचना के मद्देनजर बुधवार को उस पर करारा हमला बोला और कहा कि जब देश के एकजुट होकर इस वायरस का मुकाबला करने का समय है तो उस वक्त गांधी परिवार का शर्मनाक घमंड देश के समक्ष झलक रहा है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि विपक्षी पार्टी को जब संकट की इस घड़ी में जिम्मेदाराना व्यवहार करना चाहिए था तब वह भ्रामक खबरें प्रसारित करने और भय का वातावरण खड़ा करने का काम कर रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए भाजपा महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने कहा, यह व्यक्ति अपनी पार्टी के लिए भी बड़ा सरदर्द बन गया है। अब वह बड़े टीका उत्पादक कंपनियों में से एक को निशाना बना रहा है। शर्म आनी चाहिए आपको।

राहुल गांधी ने इससे पहले टीके को लेकर भेदभाव का आरोप लगाया था और कहा था कि देश की आपदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मित्रों’ को अवसर मिल गया है। उन्होंने सरकार की टीके की रणनीति की तुलना नोटबंदी से भी की और दावा किया कि इससे उद्योगपतियों को फायदा हुआ और आम आदमी को तकलीफें उठानी पड़ीं।

राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए पात्रा ने पूछा कि गांधी परिवार आखिर क्यों उद्यमशील भारतीयों से घृणा करता है। इसलिए कि वह गांधी परिवार पर निर्भर नहीं हैं। उन्होंने कहा, गांधी परिवार और कांग्रेस चाहते थे कि टीका सभी के लिए उपलब्ध हो। कांग्रेस शासित राज्य भी टीके के मामले में सक्षम होना चाहते थे।
ALSO READ: आखिर चीन कैसे बचा Coronavirus की दूसरी लहर से?
उन्होंने कहा, अब उन्हें अनुमति मिल गई है तो राहुल गांधी कह रहे हैं कि इससे निजी कंपनियों को फायदा होगा।संकट की घड़ी में निजी क्षेत्र की भूमिका की सराहना करते हुए पात्रा ने कहा कि उनकी ही बदौलत आज देश में टीके उपलबध हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में कोविड-19 की जांच हो रही है तो वह निजी क्षेत्र की बदौलत है। इतना ही नहीं लोगों की जान बचाने में निजी क्षेत्र के अस्पताल, चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
ALSO READ: Coronavirus की चपेट में आए राजनीति के ये 10 दिग्गज
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इससे पहले ऑक्सीजन के निर्यात को लेकर केंद्र पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार अपने ही लोगों को ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं कर पा रही है। संतोष ने वाड्रा पर भ्रामक खबर फैलाने और भय का वातावरण बनाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि सिर्फ चार मीट्रिक टन चिकित्सीय ऑक्सीजन का निर्यात किया गया और शेष औद्योगिक ऑक्सीजन था। उन्होंने कहा कि अब चिकित्सीय ऑक्सीजन के उत्पादन में देश की क्षमता 7000 मीट्रिक टन पहुंच गई है।
ALSO READ: इंसानों के साथ जंगल को भी खा रहा है Coronavirus
गौरतलब है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 वैक्सीन की कीमत राज्य सरकारों के लिए 400 रुपए प्रति खुराक तथा निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपए प्रति खुराक होगी।एसआईआई ने ट्विटर पर जारी एक बयान में कहा कि अगले दो महीनों में वैक्सीन के उत्पादन को बढ़ाया जाएगा।
(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ceasefire : क्या पाकिस्तान करवा रहा है ईरान और अमेरिका में सुलह, ये 3 मुस्लिम देश बने मध्यस्थ

Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका

ईरान-अमेरिका युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के क्या मायने, कोविड से क्यों की तुलना

Iran-US War: Donald Trump क्यों पीछे हटे, Insight Story, अब क्या है ईरान का अगला प्लान

ट्रंप ने 5 दिन के लिए टाला हमले का प्लान, तेल के दाम गिरे, ईरानी मीडिया ने कहा- जवाबी हमले से डरे

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : इजराइल का ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमला

युद्ध पर ट्रंप को बड़ा झटका, नेतन्याहू बोले- ईरान पर हमले जारी रहेंगे, कोलंबिया में विमान हादसा

Ceasefire : क्या पाकिस्तान करवा रहा है ईरान और अमेरिका में सुलह, ये 3 मुस्लिम देश बने मध्यस्थ

Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका

UP Metro Project : सीएम योगी ने की समीक्षा, 2030 तक नए कॉरिडोर, कानपुर-आगरा मेट्रो में तेज निर्माण के निर्देश

अगला लेख