Hanuman Chalisa

कावड़ियों की तरह हो प्रवासी मजदूरों की सेवा, उमा भारती की मांग, राज्यों के बीच दिख रही तालमेल की कमी

विकास सिंह
सोमवार, 18 मई 2020 (11:15 IST)
सड़क हादसों में लगातार मजदूरों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के मजदूरों के पैदल,निजी साधनों या ट्रकों से राज्य की सीमा पर रोक लगाने के फैसले के बाद मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की सीमा पर कई जगह स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। उत्तर प्रदेश से सटे मध्यप्रदेश के जिलों में बड़ी संख्या में मजदूर फंसे हुए है और कहीं –कहीं उनके सब्र का बांध भी अब टूटने लगा है।  
 
ऐसे मे मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती अब प्रवासी मजदूरों की मदद को लेकर आगे आई है। उमा भारत ने प्रवासी मजदूरों की स्थिति पर दुख जताते  हुए कावड़ियों की तरह प्रवासी मजदूरों की सेवा करने की बात कही है। इसको लेकर उमा भारती ने मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश  सरकार के साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्षों को पत्र भी लिखा है। उमा भारती ने अपने पत्र में मजदूरों के लिए ठीक उसी तरह की व्यवस्था करने की बात कही है जैसे शिवजी के अभिषेक के लिए गंगाजल लाने वाले कावड़ियों के लिए होती  है।
 
उमा भारती ने कहा कि  कुछ दिनों से पूरे देश के कुछ बड़े राज्यों के मजदूर वर्ग मध्य प्रदेश के  दतिया, शिवपुरी एवं उत्तर प्रदेश के झांसी से होते हुए अपने घरों को वापस लौट रहे हैं। उत्तर प्रदेश का झांसी पिछले वर्ष तक मेरा संसदीय क्षेत्र रहा है उसके पहले टीकमगढ़-छतरपुर मेरा संसदीय क्षेत्र रहा है तथा झांसी एवं मध्य प्रदेश के जिले आपस में लगे हुए हैं जिसके कारण मैं इन स्थानों का भूगोल ठीक से समझती हूं इससे मुझे वहां की कठिनाई भी समझ में आ रही है।
दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान सब तरफ काम करने वाले मजदूर हजारों में नहीं लाखों की संख्या में झांसी के आसपास से अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। आपकी सरकार पूरी तरह से उनके लिए चिंतित हैं तथा आप व्यवस्थाओं में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते ऐसा दिखता भी है।
 
लाखों मजदूर  कठिनाइयों में है तथा जरा सी चूक से सैकड़ों लोगों की जान जा रही है। ऐसे में जरूरही है कि मजदूरों को लेकर समन्वय होना चाहिए। मजदूरों के लिए रास्ते में रूकने के लिए ऐसे स्थान बने जहां इन्हें बड़ी संख्या में रोक जा सके,रास्ते भर भोजन पानी का इंतजाम होना चाहिए जैसे कि कावड़ियों के लिए होता है। सभी राजनीतिक दलों एवं भाजपा के कार्यकर्ता रास्तों में इन्हें रोककर कोरोना के सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इनकी देखभाल कर सकते हैं। 
ALSO READ: Ground Story : प्रवासी मजदूरों के चलते कोरोना के नए गढ़ बनते गांव?
खाली सड़कों पर दुर्घटना होना एवं लोगों का मरना इसका कारण है कि बसों के ड्राइवर थके हुए एवं जगे हुए हैं इसलिए रात को 10 बजे से सुबह 5 बजे तक इनको एक ही जगह पर रोककर पहले सोने एवं खाने की व्यवस्था  करनी चाहिये तथा स्वच्छता मिशन के अंतर्गत सस्ते दर पर अस्थाई शौचालय बनाकर महिलाओं के लिए इंतजाम करना चाहिये ।
ALSO READ: Inside story : ‘सिस्टम’ पर से भरोसे के ‘पलायन’ को बयां करती तस्वीरें
राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के उन स्थानों के उन जिलों के कमिश्नर एवं कलेक्टर मेरे तेरे की बात न करें क्योंकि समन्वय का अभाव दिखाई दे रहा है। राज्यों के मुख्यमंत्रियों को ही उन्हें जकड़न से मुक्त करना होगा क्योंकि ऐसा नहीं होने के जो परिणाम आ रहे वह मुझे अपने हृदय में महसूस हो रहे हैं तथा मेरी तरह पूरे देश के सभी संवेदनशील लोग हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत मजदूर वर्ग के लिए चिंतित हैं।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर में पानी के संकट पर संग्राम, कांग्रेस ने मटके फोड़े, नगर निगम घेरा, कई कॉलोनियों में बूंद बूंद को तरसे लोग

उन्नाव रेप केस: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, हाईकोर्ट का आदेश रद्द

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा एलान, अगले साल से ऑनलाइन होगी NEET परीक्षा

यूक्रेन : रूसी हमलों में व्यापक विध्वंस, नागरिकों को निशाना बनाया जाना रोकना होगा

Weather Update : तेजी से बदल रहा मौसम, कई राज्‍यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, क‍ब आएगा मानसून?

अगला लेख