उत्तराखंड के BJP विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का Corona से निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज

Webdunia
गुरुवार, 12 नवंबर 2020 (11:39 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) का संक्रमण दिन-ब-दिन खतरनाक होता जा रहा है। इस बीच उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। विधायक जीना का दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा था।

खबरों के मुताबिक, भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना कोरोनावायरस के संक्रमण से ग्रसित हो गए थे। उनका दिल्‍ली के गंगाराम अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। इलाज के दौरान गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

विधायक सुरेंद्र सिंह के निधन को उत्तराखंड भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कुछ दिन पहले ही उनकी पत्नी का भी दिल का दौरा पड़ने से दुखद निधन हो गया था।

उल्‍लेखनीय है कि उत्तराखंड में भाजपा के युवा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना साल 2006 में कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष रह चुके थे। वे साल 2007 में पहली बार भिक्क्यासैंण सीट से विधानसभा पहुंचे। साल 2012 के चुनाव में वे दूसरी बार साल्ट विधानसभा से विजयी हुए, जबकि 2017 में वे तीसरी बार इसी विधानसभा से चुने गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

Samosa, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

सभी देखें

नवीनतम

Congress Meeting : ऑपरेशन सिंदूर से लेकर एयर इंडिया प्लेन क्रैश तक, मानसूत्र सत्र में सरकार को इन मुद्दों पर घेरेगी कांग्रेस

राज ठाकरे ने किया खुलासा, कब करेंगे उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन

पिथौरागढ़ में भीषण हादसा, यात्रियों से भरी जीप खाई में गिरी, 8 की मौत, 5 घायल

यूक्रेनी लोगों ने अमेरिकी सहायता का स्वागत किया, पुतिन को 50 दिन की मोहलत को बहुत लंबा बताया

भाषा विवाद के बीच चन्द्रबाबू नायडू का बड़ा बयान, दिया नरसिंह राव का उदाहरण

अगला लेख