Hanuman Chalisa

भाजपा सांसद का महाराष्ट्र सरकार पर Coronavirus के मामले छुपाने का आरोप

Webdunia
शुक्रवार, 12 जून 2020 (11:05 IST)
औरंगाबाद। राज्यसभा के सदस्य एवं भाजपा नेता डॉ. भागवत कराड ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार जिले में कम जांच करके औरंगाबाद में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की असल तस्वीर छुपाने की कोशिश कर रही है।
ALSO READ: भारत में कोरोनावायरस ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक दिन में 10956 संक्रमित, 396 की मौत
सांसद ने औरंगाबाद में संक्रमण के बारे में दावा किया कि जिले में जांच क्षमता का पूरा इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले एक व्यक्ति के संक्रमित पाए जाने पर कम से कम 80 से 90 संदिग्ध मरीजों की जांच की जाती थी। इस रणनीति ने औरंगाबाद में कोरोना वायरस मामलों को नियंत्रित करने में मदद की थी।
 
कराड ने आरोप लगाया कि हालांकि जिले में जांच की पर्याप्त सुविधा है, लेकिन उसका पूरा इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार औरंगाबाद में कम जांच करके कोरोना वायरस के मामलों की असल संख्या छुपाने की कोशिश कर रही है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि जिले की क्वारंटाइन सुविधाओं का भी पूरी तरह इस्तेमाल नहीं किया गया था।
ALSO READ: MCD का दावा, दिल्ली में कोरोनावायरस से 2000 से अधिक मौतें
उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन का दावा है कि जिले में 7,000 से 9,000 लोगों को क्वारंटाइन केंद्रों में रखा जा सकता है तो संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों को घर में क्वारंटाइन में क्यों रखा गया है? कराड ने कहा कि यदि बिना लक्षण वाले संक्रमित लोगों और संदिग्धों की आक्रामक तरीके से जांच की जाए और उन्हें केंद्रों में क्वारंटाइन में रखा जाए तो हालात काबू में किए जा सकते हैं।
 
इस बीच पूर्व मंत्री एवं औरंगाबाद से भाजपा विधायक अतुल सावे ने कहा कि शहर के अस्पतालों को कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए चिह्नित किया जाए। सावे ने दावा किया कि मौजूदा स्वास्थ्य संकट के बीच औरंगाबाद में चिकित्सकों को दिया जा रहा वेतन मुंबई में उनके समकक्षों को दिए जा रहे वेतन से बहुत कम है।
 
उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में चिकित्सकीय पेशेवरों का वेतन समान होना चाहिए तभी और चिकित्सक इस वैश्विक महामारी के बीच काम करने के इच्छुक होंगे। एक जिला अधिकारी ने बताया कि औरंगाबाद में शुक्रवार सुबह तक कोरोना वायरस संक्रमण के 2,524 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 1,363 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 128 लोगों की मौत हो चुकी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से: गांधीनगर-अहमदाबाद को मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स, IT पार्क का करेंगे उद्घाटन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

अगला लेख