Hanuman Chalisa

पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस संक्रमित ब्रिगेडियर का निधन

Webdunia
गुरुवार, 2 जुलाई 2020 (15:38 IST)
कोलकाता। कोरोनावायरस (कोविड-19) से संक्रमित सेना में ब्रिगेडियर स्तर के अधिकारी विकास श्यामल का गुरुवार को यहां सैन्य अस्पताल में निधन हो गया।
 
स्थानीय मीडिया के मुताबिक सेना के पूर्वी कमान के मुख्यालय फोर्ट विलियम्स में तैनात श्यामल ने दक्षिण कोलकाता स्थित कमान अस्ताल में गुरुवार सुबह आखिरी सांस ली।
 
रिपोर्ट में सेना के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कोरोना (Coronavirus) से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद ब्रिगेडियर को बैरकपुर सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब उनकी स्थिति बिगड़ने लगी तो उन्हें अलीपुर स्थित कमान अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली।
 
ब्रिगेडियर की पत्नी और दो बेटियां भी कोरोना से संक्रमित हुए थे, लेकिन वे सभी स्वस्थ हो गए। ब्रिगेडियर के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की पहचान की जा रही है।
 
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 15 और मरीजों की मौत होने के बाद कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 683 हो गई है। राज्य में कोरोना से पहली मौत 23 मार्च को दर्ज की गई थी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

Gold : सोने में जोरदार उछाल, 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा भाव, क्या अभी और बढ़ेंगे भाव

CM योगी ने किया सपना साकार, आभार जताने लखनऊ आए जेवर के किसान

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

यूपी में ‘बाबाजी’ का राज है, कोई कैसे छीन लेगा पैसे

अगला लेख