Hanuman Chalisa

क्रिकेटर सुरेश रैना के खिलाफ मुंबई में FIR, हो सकती है सजा

Webdunia
मंगलवार, 22 दिसंबर 2020 (12:26 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में रात्रिकालीन कर्फ्यू के दौरान पार्टी करने के आरोप में क्रिकेटर सुरेश रैना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक कुल 34 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 
 
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में कोरोनावायरस (Coronavirus) के चलते रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक का कर्फ्यू लगाया गया है। पुलिस अधिकारी विश्वास नागरे ने बताया कि पुलिस को कर्फ्यू के दौरान पार्टी की जानकारी मिली थी। इसी के आधार पर ड्रैगन फ्लाई क्लब पर छापा मारा गया था। 
 
पुलिस ने सुरेश रैना के खिलाफ धारा 188 के तहत एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है कि सिंगर बादशाह पिछले गेट से भागने में सफल रहे थे। पार्टी में सिंगर गुरु रंधावा और रितिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान भी मौजूद थीं। 

क्या है धारा 188 में प्रावधान : 1897 के महामारी कानून के सेक्शन 3 में इस बात का जिक्र किया गया है कि अगर कोई इसके प्रावधानों का उल्लंघन करता है, जिसमें सरकार, कानून के निर्देश, नियमों को तोड़ता है, तो उसे आईपीसी की धारा 188 के तहत दंडित किया जा सकता है। 
 
IPC की धारा 188 के तहत सजा के दो प्रावधान हैं। यदि कोई व्यक्ति किसी सरकार या किसी सरकारी अधिकारी द्वारा कानूनी रूप से दिए गए आदेशों का उल्लंघन करता है तो आपको कम से कम एक महीने की जेल या 200 रुपए का जुर्माना या दोनों की सजा दी जा सकती है।

इसके साथ ही यदि किसी भी व्यक्ति के द्वारा सरकार के आदेश का उल्लंघन किए जाने से मानव जीवन, स्वास्थ्य या सुरक्षा आदि को खतरा होता है, तो कम से कम 6 महीने की जेल या 1000 रुपए का जुर्माना या दोनों सजाएं दी जा सकती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख