Hanuman Chalisa

कोरोनावायरस के कारण शिकागो मैराथन रद्द, 45 हजार धावक भाग लेते हैं इसमें

Webdunia
मंगलवार, 14 जुलाई 2020 (10:13 IST)
शिकागो। कोरोनावायरस महामारी के दौरान धावकों, दर्शकों और स्वयंसेवकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शिकागो मैराथन रद्द कर दी गई है। मैराथन के आयोजकों और शहर के अधिकारियों ने कहा कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए 11 अक्टूबर को इस प्रतियोगिता का आयोजन करना चुनौतीपूर्ण होता।
ALSO READ: Airborne Corona: क्‍या हवा में फैल रहा कोरोना, क्‍या है डब्‍लूएचओ की नई गाइड लाइन
शिकागो स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यहां वायरस से संक्रमित 55,184 मामले सामने आए हैं जिनमें से 2,682 ने अपनी जान गंवाई। शिकागो मैराथन पर आमतौर पर 45,000 धावक भाग लेते हैं और इसे देखने के लिए लगभग 10 लाख दर्शक उपस्थित रहते हैं।
 
इससे पहले 1 नवंबर को होने वाली न्यूयॉर्क सिटी मैराथन को भी रद्द कर दिया गया था। बोस्टन मैराथन का आयोजन 20 अप्रैल को होना था। इसे पहले 14 सितंबर तक स्थगित किया गया था लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, BSF को सौंपी जाएगी सीमा की जमीन, अवैध प्रवासियों की होगी गिरफ्तारी

ईंधन बचत का अनोखा संदेश, ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री पंवार और टेटवाल

59 साल बाद तमिलनाडु की सत्ता में कांग्रेस की वापसी, 2 विधायक लेंगे विजय कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ

India-Italy Partnership : PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

Indian Rupee Crisis: डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

अगला लेख