Hanuman Chalisa

CM उद्धव ठाकरे ने चेताया, खत्म नहीं हुआ Corona, लटकी है सिरों पर तलवार

Webdunia
गुरुवार, 19 अगस्त 2021 (23:48 IST)
पालघर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण से खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ है और इसकी तलवार अब भी लोगों के सिरों पर लटकी हुई है।

मुख्यमंत्री ठाकरे ने पालघर में जिला मुख्यालय इमारत परिसर तथा विरार और वसई में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के ऑनलाइन उद्घाटन के दौरान यह बात कही।

उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस से खतरा अभी कम नहीं हुआ है और इसकी तलवार अब भी हमारी गर्दन पर लटकी हुई है। यह अच्छी बात है कि कोविड-19 से हर एक जान बचाने के लिए अस्पताल बनाए जा रहे हैं और ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं।

पालघर में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र राज्य के अन्य जिलों से अलग है क्योंकि इसमें वन क्षेत्र भी है और समुद्र तट भी साथ ही यहां समृद्ध जातीय संस्कृति और ऐतिहासिक स्थल हैं।
ALSO READ: Coronavirus: क्या वैक्सीन की 1 डोज COVID-19 से बचा सकती है? जानिए
उन्होंने कहा कि लंबे समय तक पालघर की अनदेखी हुई है, लेकिन भविष्य में ऐसा नहीं होगा। उपमुख्यमंत्री अजित पवार, मंत्री एकनाथ शिंदे, दादा बुसे, विधायक तथा वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

यूपी में पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर दीदियों को नियुक्ति पत्र एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबर, 8वें वेतन की तैयारी में सरकार, जानिए कितना बढ़ेगा एरियर?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

गुजरात गृह विभाग का बड़ा फैसला, IPS जीएस मलिक बने राज्य के नए DGP

अगला लेख