Dharma Sangrah

CM उद्धव ठाकरे ने कहा- Corona फिर बढ़ रहा है, भीड़ जमा करने से बचें...

Webdunia
सोमवार, 6 सितम्बर 2021 (16:55 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को राजनीतिक दलों से अपील की कि वे राज्य में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के दैनिक मामलों में हल्की वृद्धि के मद्देनजर भीड़ जमा होने से बचने के लिए तत्काल विरोध प्रदर्शन, जनसभा और अन्य कार्यक्रमों को रोकें।

ठाकरे ने एक बयान में कहा, हम बाद में पर्व मना सकते हैं। हम अपने नागरिकों की जिंदगी और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। दैनिक मामलों में वृद्धि के मद्देनजर हालात नियंत्रण से बाहर जा सकते हैं। उन्होंने कहा, कौन पर्व मनाने और धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक लगाना चाहेगा?लेकिन लोगों की जिंदगी अहम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले त्योहारों के समय अहम और चुनौतीपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी राजनीतिक दलों की है कि स्थिति नियंत्रण से बाहर नहीं जाए। ठाकरे ने कहा, कोविड-19 की तीसरी लहर आपके दरवाजे पर खड़ी है। केरल में रोजाना 30 हजार मामले आ रहे हैं। यह खतरनाक संकेत हैं और अगर हमने इसे गंभीरता से नहीं लिया तो महाराष्ट्र को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई में गत कुछ दिनों से रोजाना 400 से अधिक कोविड-19 के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में रविवार को संक्रमण के 4,057 नए मामले आए, जिन्हें मिलाकर राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 64,86,174 हो गई है। वहीं रविवार को हुई 67 संक्रमितों की मौत से राज्य में कोरोनावायरस से जान गंवाने वालों की संख्या कुल 137,774 हो गई है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

महाशिवरात्रि पर भोपाल में सीएम मोहन यादव ने किया अभिषेक, शिव बारात में लिया हिस्सा

भोपाल में 1.5 करोड़ में पति को लेकर 'डील', फैमिली कोर्ट का अनोखा केस

बांग्लादेश पीएम तारिक रहमान के शपथ समारोह में पीएम मोदी को न्योता, क्या ढाका जाएंगे?

अमेरिका में भारतीय छात्र की मौत: बर्कले से लापता साकेत श्रीनिवासैया का शव मिला

अगला लेख