Hanuman Chalisa

अभूतपूर्व विरोध प्रदर्शन के बाद चीन ने Covid 19 जांच मानदंडों में दी ढील

Webdunia
मंगलवार, 6 दिसंबर 2022 (12:21 IST)
बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सख्त शून्य-कोविड नीति के खिलाफ अभूतपूर्व सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन के बाद मंगलवार को लगभग 2 वर्षों में पहली बार चीन की राजधानी बीजिंग ने कोरोनावायरस जांच आवश्यकताओं के लिए अपने मानदंडों में ढील दी। नई घोषणा के अनुसार शॉपिंग मॉल, सुपर मार्केट, वाणिज्यिक भवनों और आवासीय परिसरों में प्रवेश करने के लिए अब 'न्यूक्लिक' एसिड परीक्षण के नकारात्मक परिणाम की आवश्यकता नहीं है।
 
हालांकि बीजिंग के निवासियों को अब भी रेस्तरां, स्कूल, बार, इंटरनेट कैफे, इनडोर गेमिंग स्टेडियम, नर्सिंग होम, कल्याण सुविधाओं, अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में प्रवेश करने के लिए 48 घंटों के भीतर कोविड-19 की रिपोर्ट दिखाने की आवश्यकता होगी जिसमें उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हो।
 
यह घोषणा देश के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन के लिए सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) द्वारा यहां आयोजित स्मारक बैठक से पहले की गई थी। जेमिन का 30 नवंबर को निधन हो गया था। बीजिंग में कोविड-19 के बड़ी संख्या में मामले सामने आ रहे हैं। शहर में सोमवार को 2,260 कोविड संक्रमण की सूचना मिली।
 
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को कहा कि चीनी मुख्य भूमि ने सोमवार को 4,988 स्थानीय रूप से प्रसारित पुष्ट कोविड मामलों और 22,859 स्थानीय संक्रमणों की सूचना दी। बीजिंग और शंघाई सहित कई चीनी शहरों में सरकार की शून्य-कोविड नीति के खिलाफ सार्वजनिक विरोध देखा गया जिसके कारण शहरों और अपार्टमेंट परिसरों में समय-समय पर तालाबंदी की गई जिससे लोग कई दिनों तक घर के अंदर बंद रहे।
 
पिछले हफ्ते चीन ने कहा था कि वह संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका और अन्य देशों से मजबूत समर्थन प्राप्त करने वाली शून्य-कोविड नीति के खिलाफ सार्वजनिक विरोध के बीच अपने कठोर कोरोनावायरस लॉकडाउन के प्रभाव को 'कम से कम' करने के लिए कदम उठाएगा। चीन की शून्य-कोविड नीति में बड़े पैमाने पर लॉकडाउन, निरंतर जांच और उन लोगों के लिए भी क्वारंटाइन शामिल है, जो संक्रमित नहीं हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख