Corona से लड़ने के लिए भारत को चीन ने की मदद की पेशकश

Webdunia
शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021 (19:46 IST)
बीजिंग। चीन ने शुक्रवार को कहा कि वह कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत सरकार और इसके लोगों के साथ खड़ा है तथा महामारी के मामलों में वृद्धि से निपटने के वास्ते मदद उपलब्ध कराने के लिए नई दिल्ली के संपर्क में है।

महामारी की दूसरी लहर से निपटने के लिए चीन ने गुरुवार को भारत को आवश्यक मदद उपलब्ध कराने की पेशकश की थी। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजान ने यहां मीडिया से कहा, भारत में बिगड़ रही महामारी संबंधी स्थिति को लेकर हम सहानुभूति व्यक्त करते हैं।

आधिकारिक चीनी मीडिया के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, चीनी सरकार और चीनी लोग भारत सरकार तथा भारतीय लोगों की लड़ाई (महामारी के खिलाफ) में मजबूती से उनके साथ खड़े हैं।लिजान ने कहा, भारतीय पक्ष की आवश्यकता के आधार पर, हम सहायता और मदद के लिए तैयार हैं। अभी हम भारतीय पक्ष के साथ बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, हमें विश्वास है कि भारतीय लोग निश्चित रूप से जल्द ही महामारी पर विजय प्राप्त करेंगे।कोरोनावायरस संक्रमण का सबसे पहला मामला 2019 के अंत में चीन के वुहान शहर में ही सामने आया था और फिर पूरी दुनिया में महामारी फैल गई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

Sunday Read: सत्ता, सेक्स और साजिश – डोनाल्ड ट्रम्प और कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की दोस्ती का काला अध्याय

नाइजर में आतंकवादी हमला, अगवा भारतीय की पत्नी ने सरकार से मांगी मदद

रमी खेलते दिखे महाराष्‍ट्र के कृषि मंत्री, रोहित पवार ने वायरल किया वीडियो

LIVE: संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक जारी

शशि थरूर बोले, राष्ट्र सर्वप्रथम, पार्टियां देश को बेहतर बनाने का माध्यम

अगला लेख