Hanuman Chalisa

कोरोना मुक्त हुए सीएम केजरीवाल, बोले- आज दिल्ली में आ सकते हैं 22,000 से ज्यादा केस

Webdunia
रविवार, 9 जनवरी 2022 (11:53 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि वह कोरोना वायरस के संक्रमण से उबर गए हैं और लोगों की सेवा में लौट आए हैं। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 7 दिनों तक मैं होम आइसोलेशन में था।
 
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना की रफ्तार बहुत तेज है। आज दिल्ली में 22 हजार से ज्यादा केस सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस लहर में मौत बहुत कम हो रही है, लोगों को अस्पताल जाने की भी जरूरत नहीं पड़ रही है।

सीएम ने कहा कि  दिल्ली वालों को घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन सावधान रहने की जरूरत है। मास्क लगाएंगे तो लॉकडाउन नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है, तुरंत लगवा लें।
 
मुख्यमंत्री के 4 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी और उन्होंने घर पर खुद को पृथक कर लिया था। उनमें बीमारी के हल्क लक्षण थे। केजरीवाल ने तीन जनवरी को उत्तराखंड के देहरादून में एक रैली की थी जिसके अगले दिन उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
 
इससे पहले केजरीवाल ने आज सुबह ट्वीट किया, 'कोरोना से ठीक होकर मैं वापिस आपकी सेवा में हाज़िर हूं।'
 
 
पिछले साल केजरीवाल सरकार के अधिकतर मंत्री कोविड से संक्रमित हो गए थे। इनमें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय शामिल हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की बड़ी पहल, घुमंतू समुदाय के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और मुफ्त प्रशिक्षण

Strait of Hormuz : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज को कैसे पार कर रहे हैं भारतीय जहाज, क्या है भारत की Secret Strategy

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

योगी सरकार के प्रयासों का असर, 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

अगला लेख