Hanuman Chalisa

मोदी और केजरीवाल झगड़ना बंद करें, दिल्ली में ऑक्सीजन की पूरी आपूर्ति सुनिश्चित करें : कांग्रेस

Webdunia
शनिवार, 24 अप्रैल 2021 (21:15 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के इस संकट के दौरान दिल्ली में लोग ऑक्सीजन की कमी से दम तोड़ रहे हैं, लेकिन इस समस्या को दूर करने की बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आपस में झगड़ रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय माकन ने यह भी कहा कि दोनों नेता झगड़ना बंद करके राष्ट्रीय राजधानी में ऑक्सीजन की पूरी आपूर्ति सुनिश्चित करें।

उन्होंने आरोप लगाया, यह सिर्फ एक प्राकृतिक आपदा की वजह से नहीं हो रहा है, बल्कि इसका एक बड़ा कारण सरकार का अहंकार है। माकन ने स्वास्थ्य संबंधी संसद की स्थाई समिति की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि अगर सरकार फरवरी महीने में चेत गई होती तो आज यह स्थिति नहीं होती।

उन्होंने कहा, इस रिपोर्ट में ऑक्सीजन का उल्लेख 40 बार किया गया है। समिति ने सरकार को चेताया था, लेकिन सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ा। दुख की बात है कि आज कई जगहों और खासकर देश की राजधानी में ऑक्सीजन की कमी से लोग मर रहे हैं।
ALSO READ: इस देश में मिला अब तक का सबसे घातक Coronavirus स्ट्रेन
माकन ने कहा, दिल्ली और केंद्र सरकार आपस में झगड़ रहे हैं, जबकि ऑक्सीजन की समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हम नरेंद्र मोदी जी और ‘छोटे मोदी’ केजरीवाल जी से कहना चाहते हैं कि वे झगड़ना बंद करें। ऑक्सीजन की समस्या को दूर करने का प्रयास करें। आप दोनों बाद में तय कर लीजिएगा कि दिल्ली में शासन कौन करेगा।

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने पिछले एक साल में ऑक्सीजन भंडारण की व्यवस्था के लिए कोई प्रयास नहीं किया।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश, फिर याद आया मेरठ का केस

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

अगला लेख