Hanuman Chalisa

बूस्‍टर डोज के लिए कोर्बेवैक्स को मिली मंजूरी, 18+ का हो सकेगा कोरोना टीकाकरण

Webdunia
शनिवार, 4 जून 2022 (18:52 IST)
कोरोनावायरस (Coronavirus) वैक्सीन कोर्बेवैक्स (Corbevax) को 18 साल और उससे अधिक आयु वाले लोगों के बूस्टर डोज के लिए डीसीजीआई ने अनुमति दे दी है।बायोलॉजिकल ई लिमिटेड ने मंजूरी के लिए डीसीजीआई को अपना परीक्षण डेटा सौंपा था। परीक्षण के आंकड़ों से पता चला है कि कॉर्बेवैक्स बूस्टर खुराक अन्य वैक्सीन की तुलना में ज्यादा प्रभावी है।

खबरों के अनुसार, डीजीसीआई (DCGI) ने बायोलॉजिकल ई. की कोविड वैक्सीन कोर्बेवैक्स को 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए बूस्टर डोज के रूप में अनुमति दी है।वैक्सीन निर्माता कंपनी बॉयोलॉजिकल ई लिमिटेड ने शनिवार को इसकी घोषणा की है।

बायोलॉजिकल ई. लिमिटेड की प्रबंध निदेशक महिमा दतला ने कहा कि हम इस अनुमोदन से बहुत खुश हैं, जो भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) बूस्टर खुराक की आवश्यकता को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि भारत ने कोरोना टीकाकरण यात्रा में एक और मील का पत्थर पार कर लिया है।

हाल ही में दवा निर्माता कंपनी बायोलॉजिकल ई. ने निजी टीकाकरण केंद्रों के लिए कॉर्बेवैक्स वैक्सीन की कीमत में कमी की थी। इस साल मार्च में जब भारत में 12 से 14 वर्ष के आयु के बच्चों के वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई थी, उस समय कोर्बेवैक्स वैक्सीन का उपयोग किया गया था।

गौरतलब है कि ओमिक्रॉन (Omicron) वेरिएंट के सब वेरिएंट्स BA.4 और BA.5 के कारण देश के कुछ इलाकों में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन पर लगे आरोपों को भाजपा ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षड्यंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप

एसआईटी ने की अग्निकांड स्थल की पड़ताल, घायलों से भी मिला जांच दल

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

अखिलेश यादव ने किया CM मोहन यादव का बचाव, कहा- भाजपा के निशाने पर तीन मुख्‍यमंत्री

अगला लेख