Hanuman Chalisa

कोरोना पर राहत भरी खबर, 15 हजार से कम नए कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्‍या भी 2 लाख से कम

Webdunia
रविवार, 17 अक्टूबर 2021 (09:48 IST)
नई दिल्ली। भारत में 15 हजार से कम नए कोरोना संक्रमित मिलने और एक्टिव मरीजों की संख्‍या भी 2 लाख से कम होने से मार्च 2020 से कोरोना से जंग में बड़ी राहत मिली है। देश में 1 दिन में कोविड-19 के 14,146 नए मामले सामने आए, 19,788 रिकवर और 144 लोगों की कोरोना महामारी की वजह से मौत हुई। 
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कोरोना वायरस से कुल 3 करोड़ 40 लाख 67 हजार 719 लोग संक्रमित हो चुके हैं। महामारी से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 4,52,124 हो गई।
 
कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की मरीजों की संख्या भी तेजी से कम हो रही है। फिलहाल 1,95,846 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.57 प्रतिशत है।
 
इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 34 लाख 19 हजार 749 हो गई है। अब तक 98.10 प्रतिशत मरीज महामारी को मात दे चुके हैं जबकि मृत्युदर 1.33 प्रतिशत दर्ज की गई।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

यूपी में पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर दीदियों को नियुक्ति पत्र एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबर, 8वें वेतन की तैयारी में सरकार, जानिए कितना बढ़ेगा एरियर?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

गुजरात गृह विभाग का बड़ा फैसला, IPS जीएस मलिक बने राज्य के नए DGP

अगला लेख