Hanuman Chalisa

बंगाल में कोरोना अलर्ट, भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचने की अपील

Webdunia
बुधवार, 19 अप्रैल 2023 (14:27 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 परामर्श जारी कर बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों से भीड़भाड़ वाली जगह जाने से बचने का आग्रह किया है। विभाग ने लोगों से कहा है कि अगर गले में दर्द, खांसी या जुकाम है तो कोविड की जांच कराएं और संक्रमित पाए जाने की सूरत में एक हफ्ते तक घर में क्वारंटाइन में रहें।
 
परामर्श में कहा गया है कि राज्य में फैले कोरोनावायरस के मौजूदा स्वरूप की वजह से संक्रमण के हल्के लक्षण होते हैं लेकिन यह संक्रमण कुछ मामले में खासकर बुजुर्गों, पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों की जटिलाओं में इज़ाफा कर सकता है।
 
परामर्श के मुताबिक यह बुजुर्गों के अलावा दिल, गुर्दा, जिगर, फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित या मुधमेह से ग्रस्त लोगों की जटिलताओं को बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि जिन लोगों ने कोविडरोधी टीके की एहतियाती खुराक नहीं लगवाई है, वे इस अवश्य और बिना विलंब किए लगवाएं। परामर्श में संवेदनशील लोगों से कहा गया है कि जहां तक मुमकिन हो, भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
 
विभाग ने बुजुर्गों, अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों और गर्भवती महिलाओं से बुखार, ज़ुकाम और खांसी से पीड़ित लोगों से दूर रहने को कहा है। परामर्श में साबुन से बार-बार हाथ धोने या सैनिटाइजर से हाथों को साफ करने को भी कहा गया है। साथ में लोगों से अपील की गई है कि सार्वजनिक जगहों पर न थूकें। विभाग ने लोगों से कहा है कि अगर गले में दर्द, खांसी या जुकाम है तो कोविड की जांच कराएं और संक्रमित पाए जाने की सूरत में एक हफ्ते तक घर में क्वारंटाइन में रहें।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन! शादी समारोह में गोलीबारी करने वाले इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, अमित शाह को धमकाने का आरोप, वापस ली Z+ सिक्योरिटी

LIVE: 5 घंटे की हड़ताल पर गिग वर्कर्स, चार्ज बढ़ाने की मांग

भोजशाला में शुरू हुई मां वाग्देवी की पूजा: हाई कोर्ट के फैसले से हिंदू पक्ष में जश्न, अब लंदन से वापस आएगी मूल प्रतिमा?

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अगला लेख