Hanuman Chalisa

Corona ने किया पर्यटन क्षेत्र का बुरा हाल, पर्यटकों को लुभाने के लिए गोवा फिर तैयार

Webdunia
रविवार, 31 मई 2020 (14:30 IST)
पणजी। गोवा सरकार ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण सभी आर्थिक गतिविधियां थम गयी हैं और वह अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने, विशेष रूप से पर्यटन क्षेत्र में जान डालने के लिए कदम उठा रही है। पर्यटन को गोवा की अर्थव्यवस्था का आधार स्तंभ माना जाता है। राज्य में बड़ी संख्या में घरेलू और विदेशी पर्यटक आते हैं।

राज्य सरकार के मंत्रियों ने रविवार को भरोसा जताया कि सरकार ने कोविड-19 के हालात से निपटने के लिए कड़े कदम उठाए हैं और गोवा एक बार फिर लोगों के पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा।

गोवा के उद्योग मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि समय आ गया है कि राज्य में पर्यटन और अन्य आर्थिक गतिविधियां चालू हों।

स्वास्थ्य विभाग का कामकाज भी देख रहे राणे ने कहा कि जहां तक कोविड-19 रोगियों के सही होने की बात है तो गोवा में यह दर बहुत अच्छी रही है। हाल ही में मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी थी, जो अब कम हो गई है।’’

गोवा में इस समय कोरोना वायरस संक्रमण से ग्रस्त 28 मरीज हैं। अब तक कुल 70 रोगी संक्रमित पाये गए जिनमें से 42 ठीक हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों को आजीविका अर्जित करनी होगी। हमें आर्थिक गतिविधियों को फिर शुरू करना होगा। हमने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के दिशानिर्देशन में जांच क्षमता बढ़ा दी है और हमें विश्वास है कि गोवा एक बार फिर लोगों का पसंदीदा पर्यटन स्थल बनकर उभरेगा।

पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर ने कहा, ‘पर्यटन गोवा की आर्थिक गतिविधियों का आधार स्तंभ रहा है। हालांकि महामारी ने इस पर प्रतिकूल असर डाला है। इसमें कामकाज फिर शुरू होने से अर्थव्यवस्था के लिए बहुत जरूरी मजबूती मिलेगी।‘

उन्होंने कहा, ‘जब होटल उद्योग काम करना शुरू कर देगा तो हम उनसे केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार सामाजिक दूरी के कदम अपनाने को कहेंगे। रेस्तरां और अन्य गतिविधियां शुरू हो रही हैं। हम शुरुआती दिनों में बहुत भीड़ नहीं चाहते लेकिन धीरे-धीरे लोग आना शुरू करेंगे।‘ अजगांवकर ने कहा कि हालात में सुधार के साथ ही गोवा पर्यटकों का स्वागत करने के लिए तैयार है। (भाषा) 
चित्र सौजन्य : ट्‍विटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

अगला लेख