Hanuman Chalisa

यूपी पर चढ़ा पंचायत चुनाव का रंग, कोविड-19 संक्रमण के बीच चुनाव कराना बड़ी चुनौती

Webdunia
रविवार, 28 मार्च 2021 (14:07 IST)
बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती मण्डल के तीनों जिलो बस्ती,सिद्वार्थनगर तथा संतकबीरनगर जिलों में पंचायत चुनाव का रंग चढ़ गया है लेकिन कोरोना ने भी पांव पसारना शुरू कर दिया है। पंचायत चुनाव मे प्रत्याशी चुनाव को जीतने के लिए सभी तरह के उपाय अपना रहे हैं। सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन्स के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 की जांच निरन्तर की जा रही है।
 
कोविड-19 से पीड़ितों का इलाज भी किया जा रहा है। वैक्सीनेशन प्रक्रिया में भी तेजी लाई गई है लेकिन चुनाव में जो मतदाता दूसरे राज्यों से आ रहे हैं उनकी जांच कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है।
 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कोविड-19 से सम्बंधित प्रतिदिन मानीटरिंग की जा रही है। सभी जिलो से रिर्पोट मांगी जा रही है। प्रत्याशी अपने मतदाताओ को मुम्बई, दिल्ली, बिहार, अमृतसर, पंजाब, चेन्नई, बैंगलौर, सूरत से बुला रहे हैं। उन्ही से कोरोना वायरस अधिक फैलने का खतरा है।
 
प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन पर हर आने जाने वाले यात्रियो की जांच कराई जा रही है लेकिन जो लोग बस से या अपने निजी साधन से आ रहे है और बिना जांच कराये सभी लोगो के बीच मे घूम रहे है उनसे कोरोना के फैलने का खतरा अधिक बढ़ गया है।
 
पंचायत चुनाव में लोग बहुत ही उत्साहित होते है लेकिन कोविड-19 को देखते हुए उन्हे थोड़ा धैर्य रख कर कोविड के नियमों का पालन करते हुए चुनाव का कार्य करना चाहिए। सरकार दिनरात कोविड-19 से बचने के लिए लोगो को जागरूक कर रही है लेकिन समाज के कुछ लोग कोविड-19 के नियमो का पालन करने से कतरा रहे हैं। फिलहाल मण्डल के तीनो जिलो मे धारा 144 लागू कर दी गई है।
 
प्रशासन के लिए कोविड-19 प्रोटोकाल का पंचायत चुनाव मे पालन कराना बहुत बड़ी चुनौती है। सरकार द्वारा विज्ञापनों, लाउडस्पीकर सहित अन्य साधानो से कोविड-19 के बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। (वार्ता)
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

ममता बनर्जी के सांसद भतीजे अभिषेक पर सोनारपुरा में हमला, कपड़े फाड़े, हेलमेट पहनकर बचाई जान

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकी साजिश का भंडाफोड़, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: 'कमिटमेंट नहीं, अब एक्शन का समय', यही है धरती बचाने का सबसे बड़ा संदेश

उज्‍जैन के महाकाल मंदिर में कपल ने रचाई सगाई, वीडियो वायरल होते ही हंगामा, कैसे प्रतिबंधित एरिया में पहुंचा कैमरा

अगला लेख