Hanuman Chalisa

चीन में फिर बढ़ा कोरोना का कहर, 100 से ज्यादा नए मामलों से हड़कंप

Webdunia
बुधवार, 3 नवंबर 2021 (12:05 IST)
बीजिंग। चीन में बुधवार को कोविड-19 के 100 से अधिक नए मामले सामने आए। कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने के बीच बीजिंग में पहले ही कई पाबंदियां लगाई जा चुकी हैं जिनमें शहर के निवासियों के देश के अन्य हिस्सों में जाने पर प्रतिबंध शामिल है।
 
चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने बुधवार को कहा कि मंगलवार को कोविड-19 के 93 स्थानीय रूप से संक्रमित हुए मरीज और 16 नए मरीज सामने आए जो विदेशों से संक्रमित होकर आए थे। हाल के दिनों में संक्रमण के ये नए मामले सबसे ज्यादा हैं।
 
स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि नए स्थानीय मामलों में से 35 मामले रूस की सीमा से लगने वाले हेलियोंगजियांग प्रांत में, 14 हेबेई में, अन्य 14 गानसु में, 9 बीजिंग में, 6 इनर मंगोलिया में, चोंगकिंग और किंगहाई में 4-4, चियांगशी, युन्नान और निंगशिया में 2-2 मामले और सिचुआन में एक मामला मिला।
 
आयोग ने बताया कि मुख्य भूभाग से बाहर से आने वाला एक नया संदिग्ध मामला शंघाई में मिला और मंगलवार को कोविड-19 से किसी भी मौत का मामला सामने नहीं आया।
 
उल्लेखनीय है कि पहली बार दिसंबर 2019 में वुहान में कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद से, चीन में अब तक आधिकारिक तौर पर मंगलवार तक 97,423 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 4,636 मरीजों की वायरस के चलते मौत हो गई। देश में फिलहाल कोरोना के 1000 एक्टिव मरीज है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, यूपी के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अब ड्रेस कोड अनिवार्य, छात्रों के लिए नए नियम लागू

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

गुजरात में बुलेट ट्रेन परियोजना के काम में तेजी, कालूपुर ओवरब्रिज 4 दिनों तक रात में रहेगा बंद

आने वाले दिनों में बदल जाएगी स्कूलों की सूरत, जानें सीएम डॉ. मोहन ने बनाया क्या प्लान?

अगला लेख