rashifal-2026

33 दिन बाद देश में कोविड-19 के 17000 से ज्यादा मामले, 1.73 लाख एक्टिव मरीज

Webdunia
गुरुवार, 4 मार्च 2021 (11:10 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 17,407 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,11,56,923 हो गई। देश में करीब एक महीने बाद 17 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। इससे पहले 29 जनवरी को 24 घंटे में वायरस के 18,855 नए मामले सामने आए थे।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 89 और मरीजों की संक्रमण से मौत हुई और मृतक संख्या बढ़कर 1,57,435 हो गई है।
 देश में अभी 1,73,413 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.55 प्रतिशत है।
 
देश में 1,08,26,075 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.03 प्रतिशत हो गई। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.41 प्रतिशत है।
 
देश में कोरोना टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 1,66,16,048 से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 
 
देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्‍ट्र से ही सामने आ रहे हैं। बुधवार को महाराष्ट्र में 9,855 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 6,559 लोग रिकवर हुए और 42 की मौत हो गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

silver prices : चांदी के बाजार में 'ब्लैक थर्सडे, 16% तक टूटी कीमतें, क्या Safe haven से उठा निवेशकों का विश्वास

PM of India : आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे, राहुल-ममता पर Rajya Sabha में PM Modi ने साधा निशाना

Ola, Uber, Rapido से कैसे सस्ती रहेगी Bharat Taxi, जानिए पूरी जानकारी

लोकसभा हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला का खुलासा: पीएम मोदी को सदन आने से किया था मना

राज्यसभा में नड्डा vs खरगे टकराव: ‘अबोध बालक’ टिप्पणी से बढ़ा सियासी संग्राम

सभी देखें

नवीनतम

PM Modi in Rajya Sabha : मोहब्बत की दुकान' में 'कब्र खुदेगी' के नारे क्यों? विपक्ष के वॉकआउट के बीच पीएम मोदी का राज्यसभा में संबोधन

silver prices : चांदी के बाजार में 'ब्लैक थर्सडे, 16% तक टूटी कीमतें, क्या Safe haven से उठा निवेशकों का विश्वास

PM of India : आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे, राहुल-ममता पर Rajya Sabha में PM Modi ने साधा निशाना

LIVE: राज्यसभा में PM Modi का संबोधन, दुनिया की चुनौतियों का समाधान है भारत

मेघालय में ‘अवैध’ कोयला खदान में विस्फोट, 16 मजदूरों की मौत

अगला लेख