Hanuman Chalisa

पुणे में सबसे ज्यादा नए कोरोना संक्रमित, मुंबई में भी मिले 10000 से ज्यादा मरीज

Webdunia
गुरुवार, 8 अप्रैल 2021 (07:29 IST)
पुणे। महाराष्‍ट्र में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। राज्य के पुणे और मुंबई में पिछले 24 घंटों में 10000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। देश के टॉप 10 कोरोना संक्रमित जिलों में से 8 महाराष्‍ट्र के हैं।
ALSO READ: कार्यस्थलों पर कोरोना वैक्सीनेशन को मिली केंद्र की मंजूरी, 11 अप्रैल से होगी शुरुआत, देश में वैक्सीन की कमी नहीं
महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,907 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 6,04,037 हो गए।
 
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 62 और मरीजों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की कुल संख्या बढ़ कर 10,402 पहुंच गई।
 
पुणे में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण प्रवासी मजदूर शहर छोड़कर अपने गांव की तरफ जा रहे हैं। पुणे रेलवे पीआरओ ने बताया कि प्रवासी मजदूरों के लिए रेलवे स्टेशन पर प्रर्याप्त व्यवस्था की गई है। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भेजा जा रहा हैं। हमें लोगों के सहयोग की ज़रूरत है।
 
पड़ोस में स्थित पिम्परी चिंचवड़ में संक्रमण के 2,784 नए मामले सामने आए, जिसके बाद वहां संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,58,768 हो गए।

उधर मुंबई में भी कोविड-19 के 10,428 नए मामले सामने आए, 23 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 4,82,760 हुई जबकि मृतक संख्या 11,851 पर पहुंची।
 
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 59,907 मामले सामने आए। 322 लोगों की मौत इस अवधि में हुई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 31,73,261 है। 5,01,559 एक्टिव केस हैं। अब तक 56 हजार 652 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

सभी देखें

नवीनतम

MLC टिकट कटते ही छलके आंसू! फूट-फूटकर रोए पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, RJD से भी दिया इस्तीफा

PMUY new rule : LPG महंगा, सब्सिडी भी कम, सरकार ने उज्ज्वला योजना में घटाया रियायती सिलेंडरों का कोटा

MP को मिला ₹2000 करोड़ का बड़ा निवेश, पीथमपुर में लगेगी हेलियन ग्रुप की पहली फैक्ट्री, 1000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

रजिस्ट्री कार्यालयों को बनाएं पारदर्शिता और जनसुविधा का आदर्श मॉडल : योगी

यूपी को मिला क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, CM योगी बोले- विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई वैज्ञानिक ताकत

अगला लेख