Hanuman Chalisa

ICMR के वरिष्ठ वैज्ञानिक में कोरोना की पुष्टि

Webdunia
सोमवार, 1 जून 2020 (12:11 IST)
नई दिल्ली। भारतीय आयु्र्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के वरिष्ठ वैज्ञानिक में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। सूत्रों ने बताया कि इसकी जानकारी होने के बाद आईसीएमआर की पूरी इमारत को संक्रमणमुक्त किया जा रहा है।

मुंबई के यह वैज्ञानिक कुछ दिन पहले दिल्ली आए थे और रविवार सुबह उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई। यह वैज्ञानिक आईसीएमआर, मुंबई के राष्ट्रीय प्रजनन स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान से हैं।

एक सूत्र ने कहा कि आईसीएमआर इमारत को संक्रमणमुक्त किया जाएगा और दो दिनों के लिए धुएं से सफाई (फ्यूमिगेशन) होगी। वैज्ञानिक पिछले हफ्ते एक बैठक में शामिल हुए थे जिसमें आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव समेत अन्य उपस्थित थे।

सूत्रों ने बताया कि प्रशासन की तरफ से कर्मचारियों को एक संदेश भेजकर उनसे घर से काम करने की अपील की गई है क्योंकि आईसीएमआर मुख्यालय को संक्रमण मुक्त करने का काम जारी है। संदेश में कहा गया कि केवल कोविड-19 की मुख्य टीम आ सकती है वह भी बेहद जरूरी होने पर। अन्य को केवल घर से काम करना चाहिए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख