shiv chalisa

कोरोना से मौत के आंकड़ों ने फिर चौंकाया, 24 घंटे में महामारी से 4100 मरीजों की मौत!

Webdunia
शनिवार, 26 मार्च 2022 (10:26 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की रफ्तार लगातार धीमी होने के बीच पिछले 24 घंटे में इसकी चपेट में आकर 4,100 मरीजों ने दम तोड़ा है। इसी के साथ अब कुल मरने वालों का आंकड़ा 5 लाख 20 हजार 855 तक पहुंच गया है। यह संख्या पिछले कुछ दिनों से 100 से कम थी। बताया जा रहा है कि कई राज्यों ने बैकलॉग क्लियर किया है इस वजह से मृतकों की संख्या में इजाफा हुआ है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1,660 नए मामले दर्ज हुए हैं और इसी के साथ कुल मामलों की संख्या 4 करोड़ 30 लाख 18 हजार 032 तक पहुंच गई। 2,349 मरीजों के संक्रमणमुक्त होने के बाद इस महामारी से स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या बढ़कर चार करोड़ 24 लाख 80 हजार 436 हो गई है।
 
इसी अवधि में सक्रिय मामलों की संख्या 4,789 घटकर 16,741 रह गई है। देश में कोरोना मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत, रिकवरी दर 98.75 प्रतिशत और सक्रमण दर 0.04 प्रतिशत है।
Koo App
केरल में पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 410 की कमी आने के बाद इनकी संख्या घटकर 5,219 रह गई। वहीं, 872 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 64,57,300 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 67,631 हो गया है।
 
महाराष्ट्र में इस दौरान सक्रिय मामलों में सबसे अधिक 4,078 की कमी आने के बाद ये अब 892 रह गए हैं। इस दौरान राज्य में 346 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 77,24,560 हो गई है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 1,43,779 हो गया है।
 
कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 1834 पर बरकरार है। इस दौरान 85 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 39,03,286 हो गई है। वहीं राज्य में चार और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 40,048 पर पहुंच गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, प्रधानमंत्री मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, ऊर्जा आपूर्ति समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

दुश्मनों को छोड़ सबके लिए खुला है होर्मुज.. झुकने वाले नहीं हैं हम.. ट्रंप की चेतावनी पर ईरान का पलटवार

ट्रंप की 48 घंटे वाली धमकी पर अब ईरान ने कसा तंज, कहा- आप तो ईरान के लोगों को आजादी दिलाने आए थे...

Hormuz के पास Iran का खतरनाक प्लान! Qeshm Island बना अंडरग्राउंड मिसाइल बेस, दुनिया की तेल सप्लाई पर बढ़ा खतरा

48 घंटे में Hormuz Strait खोलो वरना पावर प्लांट कर देंगे तबाह, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, तेल संकट से दुनिया में हड़कंप

सभी देखें

नवीनतम

Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका

UP Metro Project : सीएम योगी ने की समीक्षा, 2030 तक नए कॉरिडोर, कानपुर-आगरा मेट्रो में तेज निर्माण के निर्देश

PM मोदी ने उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे होने पर दी बधाई, कहा- विकास और सुशासन की बनी नई पहचान

प्रधानमंत्री मोदी की ‘नेशन फर्स्ट’ की सोच और जनसेवा के प्रति समर्पण से हमें मिलती है प्रेरणा: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

9 Years of Yogi Government: खेल सुविधाओं में बड़ा बदलाव, मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय से तैयार होंगे यूपी के चैंपियन

अगला लेख