Hanuman Chalisa

24 घंटे में डबल हुई कोरोना से डेथ, 3 राज्यों में डरा रही है नए मरीजों की संख्‍या

Webdunia
गुरुवार, 18 अगस्त 2022 (10:54 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना से मरने वालों की संख्या दोगुनी हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकडों के अनुसार, देश में कोरोना से एक दिन में 72 लोग मारे गए। बुधवार को जारी आंकड़ों में मृतकों की संख्‍या 36 थी।

ALSO READ: फिर डराने लगा Corona, फ्लाइट से सफर के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य, DGCA ने दिए सख्त निर्देश
महाराष्‍ट्र, दिल्ली, केरल में अभी भी रोज 1000 से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं। महाराष्‍ट्र में 1800 नए मरीज मिले तो दिल्ली में 1,652 मामले सामने आए। केरल में कोरोना के 1,151 संक्रमित मिले।
 
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,608 नए मामले सामने गए। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 42 लाख 98 हजार 864 हो गई। देश में संक्रमण से 72 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,27,206 हो गई। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। 
 
देश में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1 लाख 1 हजार 343 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.23 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 647 की कमी दर्ज की गई। 
 
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 3.48 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.20 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4 करोड़ 36 लाख 70 हजार 315 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.58 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 208.95 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

अखिलेश यादव ने किया CM मोहन यादव का बचाव, कहा- भाजपा के निशाने पर तीन मुख्‍यमंत्री

चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

बेजुबानों पर काल बनकर टूटी लखनऊ हादसे की आग, इंसानों ने बचाईं बिल्‍लियां, कई डॉग्‍स का नहीं चल रहा पता

मध्यप्रदेश भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, 106 सदस्यों के नामों का एलान, 15 जुलाई को ओरछा में बैठक

डिलीवरी बॉय और 'MBA ड्रॉपआउट' से WhatsApp की कमान संभालने तक: CRED के Kunal Shah की ये कहानी आपको रोने और फिर सैल्यूट करने पर मजबूर कर देगी

अगला लेख