Hanuman Chalisa

केरल में कोरोना से 595 लोगों की मौत, जानिए क्या है आंकड़ों का गणित...

Webdunia
शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022 (20:55 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 38,684 नए मामले सामने आए और 595 लोगों की मौत हो गई। इतनी संख्या में मृतकों के आंकड़ें ने एक बार फिर सभी को हैरान कर दिया। राज्य में महामारी से 595 और मरीजों की मौत दर्ज की गई, जिससे मृतकों की संख्या 57,296 पर पहुंच गई। 
 
शुक्रवार को दर्ज 595 मौत में से 28 पिछले एक दिन में हुई, 197 मौत पिछले कुछ दिन में हुई और 370 को केंद्र तथा सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों के आधार पर प्राप्त अपील के बाद कोविड से हुई मौत दर्ज किया गया। फिलहाल केरल में कोविड-19 के 3,66,120 मरीज उपचाराधीन हैं।
 
क्या है आंध्र में कोरोना का हाल : आंध्र प्रदेश सरकार के बुलेटिन में कहा गया कि संक्रमण के 4,198 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले बढ़कर 22,97,369 हो गए। आंध्र प्रदेश में महामारी से पिछले एक दिन में 5 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 14646 हो गई है।
 
बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में फिलहाल 88364 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राज्य में अब तक कुल 21 लाख 94 हजार 359 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
 
त्रिपुरा में कोरोना से कुल 912 की मौत : त्रिपुरा में शुक्रवार को संक्रमण के 62 नए मामले सामने आए, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 1,00,584 हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से राज्य में एक और मरीज की मौत हो गई, जिससे इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 912 हो गई है। राज्य में कोविड के 1,726 मरीज 
उपचाराधीन हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

अगला लेख