Festival Posters

अनलॉक में लापरवाही और डेल्टा+ वैरिएंट के चलते कोरोना की तीसरी लहर का खतरा,वेबदुनिया से बोले एम्स निदेशक सरमन सिंह

विकास सिंह
बुधवार, 30 जून 2021 (13:15 IST)
देश में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर लगातार बढ़ते केस के बढ़ने के बाद कोरोना की तीसरी लहर को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट और तीसरी लहर को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे है। इन सवालों को लेकर वेबदुनिया ने भोपाल एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर सरमन सिंह से खास बातचीत की।  
 
डेल्टा प्लस वैरिएंट के चलते तीसरी लहर आएगी?- भोपाल एम्स निदेशक डॉक्टर सरमन सिंह डेल्टा प्लस वैरिएंट के चलते कोरोना की तीसरी लहर के आने के सवाल पर कहते हैं कि वायरस में नए म्यूटेंट होते है तो नई लहर आती है। अगर तीसरी लहर आती है तो उसके लिए डेल्टा प्लस वैरिएंट होगा या कोई और वैरिएंट यह देखना होगा क्योंकि जीनोम सीक्वेंसिंग लगातार हो रही है और जैसे-जैसे डाटा आ रहा है वायरस में नए-नए म्यूटेंट पता चल रहे है। वहीं एम्स निदेशक कहते हैं कि नए वैरिएंट के साथ-साथ अगर हम कोविड प्रोटोकॉल को लेकर वैसी ही लापरवाही करेंगे जैसी जनवरी-फरवरी में की थी तो कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। 
 
डेल्टा प्लस,डेल्टा वैरिएंट से  अधिक घातक?-कोरोना वायरस का डेल्टा प्लस वैरिएंट,डेल्टा वैरिएंट की तुलना में अधिक तेजी से लोगों को संक्रमित कर सकता है यह कहना है भोपाल एम्स के डायरेक्टर सरमन सिंह का। वह कहते हैं कि डेल्टा प्लस वैरिएंट की घातकता और संक्रमित करने की क्षमता को लेकर अभी डाटा आ रहा है और इसका एनलिसिस होना बाकी है।

डेल्टा प्लस वैरिएंट भी डेल्टा वैरिएंट की तरह ही घातक और तेजी से संक्रमित करने वाला है। यह भी हो सकता है कि डेल्टा प्लस वैरिएंट की संक्रमित करने की क्षमता और ज्यादा हो। डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर यूरोपीयन देशों और देश में जो मामले सामने आए है उनको लेकर स्टडी हो रही है।
 
डेल्टा प्लस वैरिएंट के लक्षण और बचाव क्या है?- कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित व्यक्ति में सामान्य लक्षण वहीं रहेंगे जो कोरोना के होते है। जिनमें जुकाम, बुखार, सूखी खांसी, बदन दर्द, डायरिया और आंखों का लाल आदि शामिल है। इसको हमको समझना होगा कि कोरोना वायरस में चाहें जितने म्यूटेशन हो जाए,इससे उसके साइज में कोई फर्क नहीं पड़ता है इसलिए अगर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचना है तो हमको मास्क का प्रयोग करना होगा और भीड़भाड़ से बचना होगा।

कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट से मास्क सबसे प्रभावी तरीके से बचाएगा। वह कहते हैं कि मैं हमेशा कहता हूं कि मास्क एक सोशल वैक्सीन है। कोरोना वायरस का चाहे अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा या डेल्टा प्लस वैरिएंट हो सभी से मास्क प्रभावी तरीके से बचाएगा।

कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के ट्रांसमिशन के रूट में कोई अंतर नहीं आएगा। वह कहते हैं कि इस तरह के रेस्पिरेटरी वायरस हवा के जरिए नाक और मुंह के जरिए लोगों को संक्रमित करते हैं और डेल्टा प्लस वैरिएंट भी इस तरह से लोगों को संक्रमित करेगा।  
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कोरोना वायरस महामारी से भी बदतर होंगे ईरान-अमेरिका युद्‍ध के परिणाम, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी में क्या कहा

Delhi Assembly में 'Dhurandhar', अरविंद केजरीवाल को रहमान डकैत बताकर क्या बोले प्रवेश वर्मा, AAP ने क्या कहा

Sora वीडियो ऐप को क्यों बंद कर रहा है OpenAI, ये वीडियो एआई टूल्स बन सकते हैं बेस्ट ऑप्शन्स

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल, इस कंपनी ने देशभर में बढ़ाए दाम, जानें क्या होगी नई कीमत

ईरान ने भारत के लिए खोला होर्मुज, इन 4 देशों को भी मिला फायदा

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: हरदीप सिंह पुरी का बड़ा बयान, नहीं लगेगा लॉकडाउन

स्थानीय चुनावों से पहले PM मोदी का बनासकांठा दौरा: लाखणी के नाणी गांव में विकास कार्यों की होगी वर्षा

महाराष्ट्र में वायरल वीडियो से सियासी भूचाल: मंत्री नरहरी झिरवाल पर लगे गंभीर आरोप, सरकार की मुश्किलें बढ़ी

सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपए घटाई, क्या कम होंगी कीमतें?

दुनिया के पास तेल की कमी, फिर भी वेनेजुएला से दूरी क्यों? जानिए असली वजह

अगला लेख