Hanuman Chalisa

डबल अटैक कर रहा है Corona, 18 राज्यों में 771 न्यू वैरिएंट की पहचान, इम्युनिटी भी नहीं कर पा रही है बचाव

Webdunia
बुधवार, 24 मार्च 2021 (17:26 IST)
नई दिल्ली। अगर आप अभी कोरोनावायरस को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं तो संभल जाइए। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो जानकारी सामने आई है, वह काफी डराने वाली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश के 18 राज्यों में कोरोना के न्यू स्ट्रेन फैल चुके हैं।
 
अब तक कुल न्यू वेरिएंट के 771 केस सामने आ चुके हैं। 10787 सेंपल की जांच की गई थी जिसमें 771 में कोरोना के नए वैरिएंट पाए गए हैं। बड़ी बात यह कि अब इम्‍युनिटी (Immunity) भी कोरोना से बचाव नहीं कर पा रही है। 
<

#Unite2FightCorona

Genome Sequencing by INSACOG shows variants of concern and a Novel variant in India.https://t.co/hs3yAErWJR pic.twitter.com/STHjcMnkMh

— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) March 24, 2021 >
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक वायरस डबल अटैक कर रहा है जिसके कारण कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई  जानकारी के मुता‍बिक 736 मामले ब्रिटेन (B.1.1.7), 34 मामले दक्षिण अफ्रीका (B.1.351) के और एक मामले ब्राजिल (P.1) में फैले कोरोना वैरिएंट के पाए गए हैं। 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने 10 नेशनल लैब्स का एक ग्रुप बनाया था, जो कोरोनावायरस के अलग-अलग वैरिएंट की जीनोम सिक्वेंसिंग कर रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक ये सभी सैंपल उन लोगों के हैं, जो अंतरराष्ट्रीय यात्रा करके भारत आए हैं। 
जांच में यह भी सामने आया कि दिसंबर 2020 की तुलना में अब कोरोना का वायरस ज्यादा म्यूटेट कर रहा है, जिससे वायरस का संक्रमण तेजी से फैला रहा है। बताया जा रहा है कि इन पर इम्युनिटी का असर भी कम हो रहा है। 771 न्यू वेरिएंट में 20 प्रतिशत में वायरस के ऐसे म्यूटेशन पाए गए हैं. जिसे काफी चिंताजनक माना गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

Gautam Adani को बड़ी राहत, अमेरिका ने सभी आपराधिक आरोप हटाए, न्यूयॉर्क का चर्चित केस खत्म

पालघर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 13 बारातियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप ने बुलाई सुरक्षा बैठक, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

अगला लेख