Hanuman Chalisa

यूपी के 2 स्कूलों में कोरोना का कहर, गाजियाबाद में स्कूल बंद, नोएडा में ऑनलाइन पढाई

Webdunia
मंगलवार, 12 अप्रैल 2022 (08:48 IST)
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 2 निजी स्कूलों के तीन छात्रों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। उधर, नोएडा क्षेत्र में एक स्कूल से संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए जिनमें 3 शिक्षक हैं। 
 
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में स्थित एक स्कूल ने वायरस के संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए एहतियाती कदम के रूप में 3 दिनों के लिए स्कूल को बंद करने की घोषणा की है जबकि नोएडा स्थित स्कूल में एक सप्ताह तक ऑनलाइन माध्यम से पढाई होगी।
 
गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि 3 छात्रों में से 2 एक ही स्कूल के हैं और इन दोनों में से एक छात्र नोएडा में रहता है।
 
शंखधर ने कहा कि छात्रों की कोविड-19 की जांच रिपोर्ट का उस समय पता चला जब छात्र अपने घरों पर थे, और वे स्कूल में नहीं थे। हम स्कूलों में जांच और टीकाकरण अभियान चलाएंगे।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या बच्चों में वायरस के नवीनतम एक्सई स्वरूप का पता चला है, वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा कि जांच संबंधी विवरण का पता लगाया जाना बाकी है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

BJP का 4 राज्यों में बड़ा बदलाव, दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा को, हरियाणा में पहली बार महिला अध्यक्ष

गुजरात सरकार की किसानों को बड़ी सौगात: अब 300 रुपए प्रति मीटर तार फेंसिंग सहायता

गुजरात सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 सेक्शन अधिकारियों के तबादले, 81 DySO को प्रमोशन

LIVE: भाजपा ने 4 राज्यों को दिए नए अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली की कमान

अगला लेख