Corona Free Places: दुनिया की 10 कंट्री, जहां अब तक नहीं हो सकी ‘कोरोना की एंट्री’

नवीन रांगियाल
शुक्रवार, 28 अगस्त 2020 (12:34 IST)
दुनियाभर में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। ज्‍यादातर देश इसकी चपेट में आ चु‍के हैं। ऐसे में सवाल है कि क्‍या दुनिया में कोई ऐसी जगह है, जहां कोरोना का संक्रमण अब तक नहीं पहुंचा है। या जहां अब तक कोई मरीज नहीं मिला है।

जवाब है कि अब भी दुनि‍या में ऐसे देश और द्वीप हैं जहां कोरोना वायरस अपनी पहुंच नहीं बना पाया है। दुनिया से अलग-थलग होने और द्वीप होने की वजह से इन स्‍थानों पर कोरोना की एंट्री नहीं हो सकी है। आइए बताते हैं दुनिया के ऐसे ही ‘कोरोना फ्री’ जगहों के बारे में।

कोमोरोस- कोमोरोस अफ्रीका के पूर्वी तट पर मौजूद एक द्वीपसमूह है। इसकी राजधानी मोरोनी है। इसकी आबादी 8.14 लाख है। यहां कोरोना का कोई केस नहीं है।

लिसोटो- इस देश की आबादी 2.04 लाख है। लेसोथो, दक्षिण अफ्रीका के अधिकार में आता है। इसकी राजधानी मसेरू है। इसकी आबादी 22.3 लाख है। यहां भी कोरोना नहीं है।

नाउरू- नाउरु को नाउरु गणराज्य भी कहा जाता है। मैक्रोनेशियाई दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीप राष्ट्र है। नाउरू की राजधानी यारेन है। इस देश में कुल 14 जिले हैं। नाउरु का हवाई अड्डा यारेम जिले में है। 2007 की जनगणना के मुताबिक इस देश की कुल आबादी  13,528 है।

समोआ- समोआ में भी कोरोना नहीं पहुंच सका है। हालांकि यहां इमरजेंसी लगा रखी है। समोआ राज्य को पहले पश्चिमी समोआ और जर्मन समोआ के रूप में जाना जाता था, जो दक्षिणी प्रशांत महासागर के समोआई द्वीप के पश्चिमी भाग में एक शासित देश है। 1962 में यह न्यूजीलैंड से स्वतंत्र हुआ था।

वानुअतु- वानुअतु एक दक्षिण प्रशांत महासागर राष्ट्र है जो लगभग 80 द्वीपों से बना है। यह 1,300 किलोमीटर तक फैला हुआ है। इसकी राजधानी हार्बरसाइड पोर्ट वेल है। इसकी आबादी 2.76 लाख है। यहां कोरोना संक्रमण नहीं है।

तुवालु- तुवालु दक्षिण प्रशांत का एक द्वीप राष्ट्र है। इसकी राजधानी फनाफुती है। साल 2017 की जनगणना के मुताबिक इसकी आबादी 11,192 है। यहां वायरस का कोई केस नहीं है।

पलाऊ- पलाऊ 500 से अधिक द्वीपों का एक द्वीपसमूह है, जो पश्चिमी प्रशांत महासागर में माइक्रोनेशिया क्षेत्र का हिस्सा है। इसकी राजधानी नर्गुलमुद, मेलेकेक है। 2017 की जनगणना के मुताबिक इसकी आबादी 21,729 है। यह भी फि‍लहाल कोरोना फ्री है।

टोंगा- इस देश की आबादी 1.08 लाख है। टोंगा 170 से अधिक दक्षिण प्रशांत द्वीपों का राज्य है। इसकी राजधानी नुकू आलोफा है। यहां कोरोना नहीं है।

माइक्रोनेशिया- माइक्रोनीशिया ओशिआनिया का एक उपक्षेत्र है जिसमें प्रशान्त महासागर के पश्चिमी भाग में स्थित हजारों छोटे द्वीप आते हैं। यह चार राज्यों से मिलकर बना है जिनमें याप, चूक, पोह्न्पेई और कोस्राए शामिल हैं।

किरिबाती- किरिबाती की आबादी 1,19,449 है। किरिबाती मध्य उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीप देश है। कोरोना का कोई केस नहीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

रूस ने कीव पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, 11 लोगों की मौत और 124 घायल

ट्रंप का टैरिफ क्‍यों बढ़ा रहा है अमेरिकी खरीदारों की चिंता?

Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर में लावारिस हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, उठाएंगे शिक्षा का खर्च

CM मान, AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शहीद उधम सिंह को दी श्रद्धांजलि, विकास कार्यों का उद्‍घाटन

Malegaon Blast : मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपियों के बरी होने पर क्‍या बोले योगी आदित्‍यनाथ

अगला लेख