Festival Posters

पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, सैलून-पार्लर को 50 फीसदी क्षमता से चलाने की अनुमति

Webdunia
शनिवार, 8 जनवरी 2022 (12:52 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने शनिवार को, राज्य में कोविड-19 प्रतिबंधों में ढील देने का निर्णय लिया जिसके अनुसार, सैलून और ब्यूटी पार्लरों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रात 10 बजे तक चलाने की अनुमति दी गई है।
 
इस संबंध में एक जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा गया कि प्रतिष्ठान के मालिकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके कर्मचारियों को कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक लग चुकी है और वे स्वास्थ्य संबंधी सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। आदेश कब से प्रभावी होगा इसके बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।
 
आदेश में कहा गया कि सैलून और पार्लर को नियमित रूप से सेनिटाइज किया जाना चाहिए। कोविड संबंधी पाबंदियों के कारण, राज्य में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हैं और उड़ान सेवाओं में बदलाव किया गया है। इसके अलावा जिम और तरण ताल भी बंद हैं।
 
उल्लेखनीय है कि राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में 18213 नए मामले सामने आए जबकि महामारी की वजह से 18 लोगों की मौत हो गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, देश में पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति, 13 साल से कोमा में है ये शख्‍स

कहानी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के ख़ात्मे की

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी वालों का भरेगी पेट

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, डीलर कर रहा परेशान? कहां करें शिकायत, ये हैं भारत गैस, इंडेन, HP के helpline numbers

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें

सभी देखें

नवीनतम

फारूक अब्दुल्ला पर गोलीबारी, बाल-बाल बचे पूर्व मुख्‍यमंत्री, आरोपी को किया गिरफ्तार

दिल्ली हाईकोर्ट की कैंटीन पर LPG Shortage की मार, न बिरयानी मिलेगी न शाही पनीर

UP में मुख्‍यमंत्री युवा योजना से बदली वंदना की किस्मत, ऑयल मिल शुरू कर बनीं आत्मनिर्भर

मुख्यमंत्री योगी से मिले नोबेल पुरस्कार विजेता कॉन्स्टेंटिन नोवोसेलोव

पहले चरण में एक रनवे के साथ संचालित होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

अगला लेख