Hanuman Chalisa

प्रो कब्ड्डी लीग की 2 टीमों पर कोरोना संकट, कई खिलाड़ी संक्रमित, कार्यक्रम में बदलाव

Webdunia
मंगलवार, 25 जनवरी 2022 (10:16 IST)
बेंगलुरू। प्रो कबड्डी लीग की दो टीमों के कई सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमित खिलाड़ियों को अलग थलग कर दिया गया है। इसके साथ ही 25 से 30 जनवरी के बीच होने वाले मैचों के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।
 
आयोजक मशाल स्पोटर्स ने एक बयान में कहा, 'लीग चरण के पहले हाफ के सफल आयोजन के बाद पीकेएल की 12 टीमों में से 2 टीमें कुछ खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण पूरे 12 खिलाड़ियों की टीम उतारने में असमर्थ हैं।'
 
मौजूदा माहौल में मैचों की निरंतरता बनाए रखने के लिए मशाल स्पोटर्स और पीकेएल टीमों ने कुछ मैचों के कार्यक्रम में बदलाव किया है। हम हालात की समीक्षा करते रहेंगे।
 
आयोजकों ने प्रभावित टीमों के नाम नहीं बताए और ना ही खिलाड़ियों की संख्या का खुलासा किया। पीकेएल का यह सत्र यहां बायो बबल में खेला जा रहा है।
 
मैचों का कार्यक्रम (25 से 30 जनवरी)
25 जनवरी : हरियाणा स्टीलर्स बनाम तेलुगू टाइटंस
26 जनवरी : यू मुंबा बनाम बेंगलुरू बुल्स
27 जनवरी : यूपी योद्धा बनाम पुणेरी पल्टन
28 जनवरी : पटना पाइरेट्स बनाम तमिल थलाइवाज
29 जनवरी : दबंग दिल्ली बनाम गुजरात जाइंट्स
तेलुगू टाइटंस बनाम बंगाल वारियर्स
30 जनवरी : जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम पटना पाइरेट्स
बेंगलुरू बुल्स बनाम तमिल थलाइवाज।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

West Bengal और Tamil Nadu चुनाव के बाद महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, तेल कंपनियों को रोजाना 1600 करोड़ रुपए का घाटा

COVID वैक्सीन पर Elon Musk का बड़ा दावा, दूसरी डोज के बाद मरने जैसा अनुभव, शेन वॉर्न के बेटे का दावा- कोरोना टीके से पिता की मौत

ट्रंप ने क्यों लिया पोप से पंगा? खुद को 'मसीहा' बताने की इनसाइड स्टोरी

हंगरी में ट्रंप का चहेता, यूरोप का सबसे 'अड़ियल' नेता विक्टर ओर्बन सत्ता से बाहर

क्या भारत में बायोमेट्रिक सिस्टम से होंगे चुनाव? सुप्रीम कोर्ट का केन्द्र और EC को नोटिस

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित

परिसीमन पर 5 बड़े बयान : स्टालिन से सोनिया गांधी तक किसने क्या कहा, उत्तर-दक्षिण विवाद क्यों गरमा रहा है?

राज्यसभा में 'डिप्टी लीडर' बनते ही अशोक मित्तल पर ED का शिकंजा, क्या बोले केजरीवाल और भगवंत मान?

क्‍या युवाओं में लग रही जॉम्‍बी ड्रग की लत, जानिए कितना खतरनाक है ये ट्रेंड, क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स?

अंडमान सागर में बड़ा हादसा: रोहिंग्या शरणार्थियों से भरी नाव डूबी, 300 लोग लापता

अगला लेख