Hanuman Chalisa

फ्रांस में कोरोना की सेकंड वेव, एक दिन में 13 हजार से ज्‍यादा मामले आए सामने!

Webdunia
रविवार, 20 सितम्बर 2020 (15:18 IST)
यूरोप में फिर एक बार कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ब्रिटेन के बाद अब फ्रांस में कोरोना का सेकेंड वेब देखने को मिल रहा है।

शनिवार को देश में कोरोना के 13,500 से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए। इसमें फ्रांस की अर्थव्यवस्था मंत्री ब्रुनो ली मेरी भी शामिल हैं। उन्होंने ट्वीट कर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।

यह लगातार दूसरा ऐसा दिन है जब संक्रमण के 13,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। फ्रांस की स्वास्थ्य एजेंसी ने शुक्रवार को बताया कि दक्षिणी फ्रांस के एसोन क्षेत्र के एक अस्पताल से काफी संख्या में नए मामले आ रहे हैं। रोकधाम के उपायों के लिए स्वास्थ्य अधिकारी लगातार हाईलेवल मीटिंग कर रहे हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए यह साफ तौर पर संकेत है कि फ्रांस को इस महामारी के बारे में चिंतित होने की जरूरत है। यहां 1,000 से ज्यादा ऐसे क्षेत्रों की पहचान की गई है, जहां से संक्रमण के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। महामारी से अब तक यहां 31,274 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 26 लोगों की मौत हुई है।

सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के एक वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, ''सरकार ने हमें एक विशेष निर्माण प्राथमिकता लाइसेंस दिया है। ट्रायल प्रोटोकॉल की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है जिससे 58 दिनों में ट्रायल पूरा किया जा सके।' कंपनी ने एस्ट्राजेनेका नामक कंपनी के साथ एक एक्सक्लूसिव अग्रीमेंट कर अधिकार खरीदे हैं ताकि इसे भारत और 92 अन्य देशों में बेचा जा सके। इसके बदले में सीरम इंस्टिट्यूट कंपनी को रॉयल्टी फीस देगी।

फ्रांस में कोरोना वायरस के अबतक 442,194 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 31,274 लोगों की मौत हुई है, जबकि 91,574 लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले चार दिनों से फ्रांस में 10000 से ज्यादा कोरोना मरीज मिल रहे हैं। जिसके बाद से कई इलाकों में लॉकडाउन के नियमों को सख्त कर दिया गया है। कई हिस्सों में लोगों के एकत्रित होने पर भी पाबंदी लगाई गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

2026 की सबसे डिमांडिंग नौकरियां! अगर सीख लीं ये 3 स्किल्स, तो कंपनियां देंगी 30 लाख रुपए तक का पैकेज!

Live : दौसा और उन्नाव में 2 भीषण सड़क हादसे, 13 लोगों की मौत

अयोध्या में बनने वाली मस्जिद का क्या हाल है?

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

1 जुलाई से आपकी जेब पर बड़ा असर: UPI से मिलेगा PF, क्रेडिट कार्ड के नियम बदलें, जानिए 10 बड़े बदलाव

अगला लेख