Hanuman Chalisa

पाकिस्तान में कोरोना के करीब 6000 मामले, इमरान ने 30 अप्रैल तक बढ़ाया लॉकडाउन

Webdunia
बुधवार, 15 अप्रैल 2020 (15:21 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 272 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 6,000 के करीब पहुंच गई है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने महामारी से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन को बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दिया।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान 272 नए मामलों के साथ देश में कोरोना वायरस के रोगियों की संख्या 5,988 हो गई। इस बीच 11 मौतें होने के बाद कुल मृतकों की संख्या 107 पहुंच गई है।
 
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि पंजाब में 2,945 मामले दर्ज किए गए, जबकि सिंध में 1,518, खैबर-पख्तूनख्वा में 865, बलूचिस्तान में 240, गिलगित-बाल्टिस्तान में 236, इस्लामाबाद 
 
में 140 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 46 मामले दर्ज किए गए। अब तक देश में 1,446 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं और 107 मौतें हो चुकी हैं।
 
प्रधानमंत्री खान ने मंगलवार को लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाते हुए कहा कि जारी प्रतिबंधों ने घातक कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में मदद की है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से: गांधीनगर-अहमदाबाद को मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स, IT पार्क का करेंगे उद्घाटन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

अगला लेख