Hanuman Chalisa

अद्भुत! बेटी के इलाज का पैसा Corona पीड़ितों के लिए लगाया

Webdunia
शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (12:41 IST)
झुंझुनू। राजस्थान के झुझुंनू जिले में कोरोना संक्रमण के इस माहौल में हर कोई मदद के लिए आगे आ रहा है, लेकिन निजी विद्यालय में शिक्षक ने अपनी बेटी के इलाज के लिए जमा राशि कोरोना के लिए सेवा में लगा दी।
 
जिले के सींथल के दिशांत मीणा ने जो कदम उठाया है, उसकी हर जगह प्रशंसा की जा रही है। दिशांत ने बताया कि उसकी दो साल की बेटी बोलने और चलने में थोड़ी कमजोर है। इसलिए उसकी बीमारी के लिए उसने 3 लाख 17 हजार रुपए जोड़ रखे थे।
 
उन्होंने बताया कि वर्तमान माहौल को देखते हुए उसने अब लोगों की सेवा के लिए यह पैसे खर्च कर दिए हैं। उसने करीब 3000 मास्क, 1900 के करीब सैनिटाइजर, 2500 के करीब दस्ताने तथा 600 के करीब खाद्य सामग्री के बैग बांट दिए हैं।
 
दिशांत ने बताया कि वे जल्द ही गांव में हाइड्रा क्लारोइड का भी छिड़काव करवाएंगे। इससे पहले भी दिशांत ने झुंझुनू पुलिस को 2300 फेस मास्क, 1700 हाथों के दस्ताने, 400 हैंडवॉश साबुन एवं 250 ।सैनिटाइजर उपलब्ध करवाए थे।
 
इधर जी-जान से जुटे हैं दो अधिकारी : झुझुनू जिले में ही खेतड़ी उपखंड के दो अधिकारी क्षेत्रवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए जी जान से जुटे हैं।
 
खेतड़ी उपखंड अधिकारी शिवपाल जाट वायरस से बचाव को लेकर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर लोगों को समझाइश दे रहे हैं और अपील कर रहे हैं। साथ ही प्रशासनिक तौर पर जनता की हर संभव मदद भी कर रहे हैं। कुछ अनछुए पहलू साझा करते हुए उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोगों के लिए अपनी पगार से भी पैसा देने के लिए तैयार हैं। परिवार से मिले हुए उनको काफी रोज हो गए, लेकिन जनता की पुकार पर रात में भी काम करने को तैयार हैं। 
 
वहीं खेतड़ी ब्लाक सीएमएचओ डॉ. हरीश यादव 15 घंटे तक काम कर चिकित्सा विभाग की टीम में नई ऊर्जा का संचार कर रहे हैं। उन्होंने पचेरी में 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार करवाया। वहीं लोगों को मोटिवेट करके कलेक्टर को सहायता राशि भी भेंट करवाई। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

कानपुर के बर्न वार्ड में हुई शादी, दर्द में भी दूल्हे ने नहीं छोड़ा दुल्हन का साथ

कांगो में फैला जानलेवा Ebola वायरस, 80 से ज्यादा मौतें, दुनिया में बढ़ी चिंता, कैसे फैलता है संक्रमण, क्या हैं लक्षण, किन लोगों को फैलता है और बचाव लिए क्या करें

CNG Price Hike : CNG की कीमतों में लगी आग, दिल्ली-NCR में फिर महंगी हुई CNG, 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े दाम

अमित शाह ने गुजरात में विकास कार्यों की समीक्षा की, CM भूपेंद्र पटेल भी हुए शामिल

CM धामी की चम्पावत को बड़ी सौगात, 25 नए हैंडपंपों के लिए 89 लाख रुपये मंजूर

अगला लेख