Hanuman Chalisa

राजस्थान में Corona संक्रमितों की संख्या 2059 हुई

Webdunia
शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (14:14 IST)
जयपुर। राजस्थान में 25 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने से इसकी संख्या बढ़कर शनिवार को 2059 हो गई। 
 
चिकित्सा विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जोधपुर में 5, अजमेर में 8, झालावाड 5, कोटा में 4, धौलपुर में 2, डूंगरपुर में 1 नया कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। प्रदेश में इस वैश्विक महामारी से अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य की राजधानी जयपुर में आज एक भी पॉजिटिव नहीं आने से राहत महसूस की जा रही है।
 
विभाग के अनुसार अब तक अजमेर में 114, अलवर में 7, बांसवाडा में 61, बाड़मेर में 2, भरतपुर में 107, भीलवाड़ा  33, बीकानेर में 37, चुरू में 14, दौसा 21, धौलपुर में 3, डूंगरपुर में 6, हनुमानगढ़ में 10, जयपुर में 777, जैसलमेर में 34, झालावाड़ 29, झुंझुनू में 41, जोधपुर में 321, करौली में 3, कोटा में 148, नागौर में 93, पाली में 2, प्रतापगढ़ में 2, सवाई माधोपुर में 8, सीकर में 4, टोंक में 115, उदयपुर में चार पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। 
 
विभाग की ओर अब तक 74 हजार 484 सैंपल लिए जिसमें से 2059 पॉजिटिव, 68 हजार 133 नेगेटिव तथा चार हजार 292 की रिपोर्ट आना बाकी है। 
 
अजमेर में महाकर्फ्यू का दायरा घटाया : दूसरी ओर, अजमेर में प्रशासन ने एक संशोधित आदेश जारी कर 4 थाना क्षेत्रों में लगाए गए महाकर्फ्यू का दायरा घटा लिया है। प्रशासन को महज 48 घंटे के भीतर ही अपना कर्फ्यू का फैसला बदलना पड़ा है और खुले क्षेत्रों को कर्फ्यू की सीमा से हटाते हुए लॉकडाउन में ही सीमित किया गया है।
 
अतिरिक्त जिलाधीश (शहर) विशाल दवे के अनुसार अजमेर शहर के क्लाक टावर, दरगाह, गंज, कोतवाली क्षेत्रों में बढ़ाया गया कर्फ्यू का दायरे के आदेश वापस लिए गए हैं और मूलतः क्लाकटावर थाना क्षेत्र के साथ-साथ अन्य थाना क्षेत्र की सीमाओं में चला आ रहा कर्फ्यू कायम रहेगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अशोक गहलोत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, साजिश का हुआ शिकार...

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने किया ईरानी ड्रोन पर हमला, ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

INDIA गठबंधन बैठक से पहले बढ़ा तनाव, NDA नेताओं ने कसा तंज, DMK ने किया बहिष्कार

LPG : पड़ोसी देशों से सस्ता है एलपीजी, दाम बढ़ाने पर सरकार ने क्या कहा

महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, जानिए अब आपके शहर में कितनी होगी कीमत

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में अचानक आया आंधी-तूफान, Air India के 3 विमान हुए क्षतिग्रस्‍त, IGI एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी स्टार्टअप गंतव्य बनाने की तैयारी, नई स्टार्टअप नीति-2026 पर मुख्यमंत्री योगी ने की समीक्षा

यूपी में 'मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना' बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी

प्रदेश के हर जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर, CM डॉ. मोहन बोले- जनता को मिलेगा योजनाओं का लाभ

दिव्यांगों के लिए सहारा बनी योगी सरकार की पेंशन योजना, लाभार्थियों ने जताया आभार

अगला लेख