Hanuman Chalisa

एक दिन में 10,000 से ज्यादा एक्टिव मरीज बढ़े, 3.50 करोड़ को लगा कोरोना वैक्सीन

Webdunia
बुधवार, 17 मार्च 2021 (11:14 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामलों के फिर तेजी से बढ़ने के बीच पिछले 24 घंटे के दौरान दस हजार से अधिक सक्रिय मामले सामने आये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामले 10974 से बढ़े हैं जबकि इसमें मंगलवार को 4170, सोमवार को 8718, रविवार को 8,522 और शनिवार को 4,785 की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इस बीच देश में अब तक तीन करोड़ 50 लाख 64 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 28,903 नए मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 14 लाख 38 हजार से अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटों में 17,741 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,10,45,284 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं।
 
देश में फिलहाल 2,34,406 एक्टिव मरीज है जबकि इसी अवधि में 188 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,59,044 हो गई है। रिकवरी दर 96.56 और सक्रिय मामलों की दर 2.04 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर अभी 1.39 फीसदी है।
 
महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 8267 बढ़ने से इनकी संख्या बढ़कर 1,40,079 हो गई है। राज्य में 9510 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 21,54,253 लाख पहुंच गई है जबकि 87 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 52,996 हो गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

उत्तर भारत में उबल रही धरती; ब्रह्मपुरी में पारा 47.2 डिग्री के पार, IMD ने किसानों को दी चेतावनी

ट्विशा शर्मा के फांसी लगाने के दावे के बीच हैंगिग स्पॉट की तस्वीरें आई सामने, थाने में CCTV निगरानी में पति समर्थ, कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

LIVE: दिल्ली पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियों, 2 बजे पीएम मोदी से मुलाकात

PM Modi ने 51,000 युवाओं को बांटे सरकारी नौकरी के जॉइनिंग लेटर; बोले- 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने में आपकी भूमिका सबसे अहम

अगला लेख