Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश विधानसभा में कोरोना संक्रमण की गूंज,4 विधायकों के पॉजिटिव होने के बाद बजट सत्र पर तलवार

मंगलवार को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में होगा फैसला

विकास सिंह
सोमवार, 15 मार्च 2021 (16:15 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार बेकाबू होते कोरोना की गूंज मध्यप्रदेश विधानसभा में भी सुनाई दी। भोपाल और इंदौर में बढ़ते कोरोना के केस और पांच विधायकों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब मंगलवार को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी जिसमें सदन को आगे चलाए जाने पर चर्चा होगी। गौरतलब है कि विधानसभा का बजट सत्र 26 मार्च तक चलना प्रस्तावित है लेकिन विधायकों के साथ ही विधानसभा के कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब सत्र पहले से निर्धारित समय से पहले खत्म हो सकता है।
ALSO READ: कोरोना विस्फोट:भोपाल,इंदौर में एक दिन में 500 नए केस,मंगलवार को नाईट कर्फ्यू पर फैसला
अवकाश के बाद आज जब सदन की कार्यवाही शुरु हुई तो संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सदन का ध्यान कोरोना के बढ़ते मामलों की ओर दिलाया। संसदीय कार्यमंत्री ने कहा प्रदेश में कोरोना एक बार फिर बैक मार रहा है और हमारे कई साथी विधायक भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए है,इसलिए सदन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। 

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस विधायक विजयलक्ष्मी साधौ का जिक्र करते हुए कहा कि उनके बगल में बैठने वाले सज्जन सिंह वर्मा को कोरोना जांच करा लेनी चाहिए। इसके  साथ ही जो विधायक पॉजिटिव हुए है उनके बगल में बैठने वाले विधायकों को जांच करानी चाहिए। संसदीय कार्यमंत्री ने प्रदेश में कोरोना बैक मार रहा है इसलिए हम सब की जिम्मेदारी बढ़ गई है।   
 
संसदीय कार्य मंत्री के कोरोना का मुद्दा उठाने पर कांग्रेस की ओर से डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ मंगलवार को सदन में रहेंगे और अगर कोई विशेष स्थितियां बनती हैं तो उस पर बैठकर पर चर्चा की जाएगी।
ALSO READ: मध्यप्रदेश में कोरोना की नई गाइडलाइन, बंद हॉल के कार्यक्रम में 200 लोगों को ही एंट्री, महाराष्ट्र से आने वालों को 7 दिन रहना होगा क्वारंटाइन
विधानसभा के पांच विधायकों के कोरोना पॉजिटिव होने पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने चिंता जताते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी विधायकों से कोरोना जांच कराने की बात कही और एक बार फिर सदस्यों से आग्रह कर रहे है कि वह कोरोना की जांच करा लें। इसके साथ सदन की कार्यवाही में भाग लने वाले सभी विधायक मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
 
मध्यप्रदेश में बजट सत्र के दौरान महेश्वर से कांग्रेस विधायक विजयलक्ष्मी साधौ,बैतूल से कांग्रस विधायक निलय डागा,खंडवा से भाजपा विधायक देवेंद्र वर्मा और सिंगरौली विधायक भी शामिल है। इसके साथ विधानसभा की सुरक्षा में तैनात कुछ मार्शल भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख