Hanuman Chalisa

Corona tragedy : पहले बेटे को लील गया कोरोना अब बाप को

सुरेश एस डुग्गर
सोमवार, 11 मई 2020 (17:02 IST)
जम्मू। चार दिन पहले कोरोना ने श्रीनगर में जिस बेटे को लील लिया था अब उसके बाप की भी कोरोना के कारण मौत हो गई है। परिवार में कुल 4 सदस्य हैं और दो की कोराना के कारण मौत हो चुकी है। दूसरी ओर जम्मू में भी आज 5 नए कोरोना संक्रमित केस दर्ज किए गए हैं।
 
श्रीनगर में 4 दिनों में एक ही परिवार के दो सदस्यों की कोरोना वायरस से मौत हो गई। कुछ दिन पहले श्रीनगर के आलमगीर क्षेत्र के रहने वाले 32 वर्षीय व्यक्ति की संक्रमण के कारण मौत हुई थी। यह जम्मू-कश्मीर में सक्रमण से सबसे युवा व्यक्ति की मौत थी। आज सोमवार को इसी व्यक्ति के पिता की भी कोरोना वायरस से मौत हो गई। हालांकि संक्रमित व्यक्ति कैंसर से भी पीड़ित था। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। इनमें से 9 कश्मीर घाटी से जबकि एक जम्मू संभाग का है।
 
हालांकि डॉक्टर कहते हैं कि सोमवार को श्रीनगर के सीडी अस्पताल में जिस संक्रमित व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हुई, उसे पैनक्रियाज में कैंसर था। वह पहले श्रीनगर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती था, लेकिन उसमें संक्रमण की पुष्टित होने के बाद उसे 8 मई को सीडी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था, जहां पर उसका कोरोना के साथ-साथ कैंसर का भी इलाज चल रहा था।
 
जब इस वृद्ध व्यक्ति का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कैंसर का इलाज चल रहा था तब उसका 32 वर्षीय बेटा, उसकी तीमारदारी में लगा हुआ था। मौत से दो दिन पहले उसमें कोरोना संक्रमण के लक्षण देखे गए। सीडी अस्पताल में दाखिल करने के बाद उसके सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिस दिन सुबह उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, उसी शाम उसकी मौत हो गई।
 
इस बीच जम्मू संभाग में सोमवार को कोरोना वायरस के 5 नए मामले दर्ज हुए। इनमें तीन कठुआ जिले की बिलावर तहसील के और दो जम्मू जिले के हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कठुआ जिले की बिलावर तहसील के फिंतर इलाके में एक 28 वर्षीय महिला और उसका तीन वर्षीय बेटा व छह वर्षीय बेटी पॉजिटिव पाए गए हैं। महिला कुछ दिन पहले ही दिल्ली से वापस लौटी थी।
 
उसे क्वारंटाइन में रखा गया था। महिला व उसके दोनों बच्चों के टेस्ट गत रविवार को देर रात आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए। आज सुबह उन्हें गांधी नगर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया। वहीं जम्मू में भी सोमवार दोपहर को दो मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई।
 
दोनों अहमदाबाद से कुछ दिन पहले वापस लौटे थे। ये दोनों भी कोट भलवाल इलाके में क्वारंटाइन केंद्र में रखे गए थे। दोनों संक्रमितों में से एक जम्मू के बठिंडी का रहने वाला है, जबकि दूसरा खानपुर नगरोटा का है। दोनों को अब इलाज के लिए जम्मू के सीडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात गृह विभाग का बड़ा फैसला, IPS जीएस मलिक बने राज्य के नए DGP

UN में पा‍किस्‍तान को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्‍मीर हमारा अभिन्न हिस्सा...

योगी की चेतावनी, रंग में भंग डाला तो वर्तमान के साथ भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा

गोरक्षपीठाधीश्वर ने मां पाटेश्वरी के चरणों में लगाई हाजिरी, श्रद्धालुओं का किया अभिवादन

LAC के बीच MP ने खुद को साबित किया निवेश का केंद्र, CM डॉ. मोहन बोले- एक जैसी हैं हमारी परंपराएं

अगला लेख