Festival Posters

सागर में जैन मुनि के स्वागत में उमड़ी भीड़, 155 लोगों पर मामला दर्ज

Webdunia
गुरुवार, 14 मई 2020 (12:23 IST)
सागर। मध्यप्रदेश में सागर के बंडा में लॉकडाउन का उल्लंघन कर जैन मुनि प्रमाण सागर जी के स्वागत में उमड़ी भीड़ के मामले में पुलिस ने 155 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। 
 
पुलिस ने लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन के आरोप में 5 नामजद और लगभग 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि जैन मुनि जब यहां से निकले थे तो बंडा में भारी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया था। इस मामले की वीडियो भी वायरल हुई थी। 
 
दूसरी ओर, एक टीवी चैनल से चर्चा करते हुए लोकेश मुनि ने कहा कि मुनि अपने अनुयायियों को संयम का संदेश दें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। उन्होंने कहा कि यह गलती फिर से न दोहराएं। इसी तरह भूषण महाराज ने कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन करना गलत है। 
 
उल्लेखनीय है कि सागर जिले में कोरोना संक्रमण के 14 मामले सामने आ चुके हैं। बताया जाता है कि महाराज जहां रुके थे उस इलाके में कोरोना के मामले सामने आए थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

'निश्छल मन' को भी उतने ही प्रिय हैं योगी 'बाबा', बच्चों पर स्नेह लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते

इसराइल में UP के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

CM योगी का वाराणसी दौरा, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CM योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 घंटे में रोपे 251446 पौधे, चीन के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन, काल भैरव के चरणों में झुकाया शीश

अगला लेख